बिजनेस

Multibagger Stock 2026 : 1 साल में ₹1 लाख के बनाए ₹8 लाख, 3 महीने में 115% भागा

Multibagger Stock की फेहरिस्त में यह सबसे चमकता सितारा है। जब पूरा बाजार धूल चाट रहा था, तब इसने 115% का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल में इस स्टॉक ने ₹1 लाख को ₹8 लाख बना दिया है।

Image

बाजार के धूल चाटने के बाद भी उड़ता रहा ये स्टॉक

Multibagger Stock 2026 : इस साल शेयर बाजार ने मोटे तौर पर निवेशकों को निराश किया है। लेकिन, यह एक ऐसा स्टॉक है, जिसने बाजार के सबसे खराब दौर में भी मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। हम जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं, उसका नाम Cupid Ltd. है। पिछले 3 महीने में Cupid Share Price में 115% का उछाल आया है। यह ग्रोथ तब देखने को मिली है, जब इस दौरान यह शेयर स्प्लिट भी हुआ है। आज भी यह शेयर 3 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ 170 रुपये के आसपास अपने ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है।

1 साल में दिया 8 गुना रिटर्न

पिछले 1 साल में Nifty 500 ने 0.22% की ग्रोथ दी है। यानी देश की टॉप 500 कंपनियों का इंडेक्स पूरी तरह सपाट रहा है। लेकिन, इस दौरान Cupid ने 821% का Multibagger Return दिया है। इस तरह अगर किसी ने आज से ठीक 1 साल पहले Cupid Share में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उसकी वैल्यू आज 8 लाख रुपये से ज्यादा होती।

क्यों हैरान करने वाली है ग्रोथ?

Cupid Multibagger Return कई वजह से हैरान करने वाला है। सबसे पहली वजह तो यह है कि जिस टाइम फ्रेम में पूरा बाजार धूल चाट रहा था, उस दौरान भी इस शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले 3 महीने में Sensex और Nifty में जहां 6-7 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, Nifty 500 1.45% टूटा है। जबकि, इस दौरान क्युपिड ने 115 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। इस शेयर में यह ग्रोथ उस दौर में देखने को मिली है, जब FII ने भारतीय बाजार से रिकॉर्ड 3 लाख करोड़ की बिकवाली की है।

बाजार का सबसे महंगा शेयर

Cupid Share Price Growth को लेकर टेक्निकल ग्राउंड्स पर कई सवाल उठते रहे हैं। 211 PE के साथ वैल्यूएशन के हिसाब से यह भारतीय बाजार के सबसे महंगे शेयरों में शामिल है। हालांकि, निवेशक कंपनी के High PE की जगह 35% के ROCE और 24.01% के ROE को देख रहे हैं।

क्या करती है कंपनी?

1993 में स्थापित CUPID मेल-फीमेल कॉन्डोम और पर्सनल लुब्रिकेंट्स बनती है। कंपनी का कारोबार बहुत हद तक पेट्रोकेमिकल्स पर निर्भर है। लेकिन, क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने के बाद भी निवेशकों ने जमकर निवेश किया है। क्योंकि, कंपनी ने शानदार सेल्स ग्रोथ रिपोर्ट की है। पिछले 12 महीने में कंपनी की सेल्स में 114 फीसदी की ग्रोथ हुई है। जबकि, 5 साल में 22 फीसदी के औसत से सेल्स ग्रोथ रिपोर्ट की है। वहीं, 1 साल में प्रॉफिट ग्रोथ 161% रही है। जबकि, 5 साल का प्रॉफिट CAGR 31% रहा है। स्टॉक प्राइस में भी 5 साल में 138% CAGR से ग्रोथ देखने को मिली है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article