5 साल में 11,722.22% का रिटर्न
यह शेयर निवेशकों के लिए वेल्थ क्रिएटर साबित हुआ है। पिछले पांच साल में इस शेयर ने जहां 11,722.22% का रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल में 2,354.44% और एक महीने में 77.51% का रिटर्न दिया है। इसके अलावा पिछले पांच दिन में शेयर 21.50% भाग चुका है। इससे यह पता चलता है कि शेयर ने लगातार मल्टी टाइम फ्रेम पर शानदार रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले कंपनी के शेयर का प्राइस 18.65 रुपये का था। उस समय 1 लाख रुपये में 5,362 शेयर आते। उस समय अगर कंपनी के शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया जाता, तो आज शेयरों की कीमत 212 रुपये है। इस तरह 6 महीने में 1 लाख रुपये के 11,36,744 रुपये बन गए।
कंपनी का असली बिजनेस क्या है?
कंपनी की ताजा फाइलिंग के मुताबिक मैग्नस स्टील एंड इन्फ्रा (Magnus Steel & Infra) अब स्टील ट्रेडिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर सप्लाई में काम कर रही है। उसके दस्तावेजों में कहा गया है कि कंपनी हॉट रोल्ड स्टील प्लेट (Hot Rolled Steel Plates) और स्ट्रक्चरल स्टील चैनल सप्लाई कर रही है, जिनका इस्तेमाल इंडस्ट्रियल शेड और ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के ढांचे में होगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि उसने पिछले वर्षों में IT services से स्टील ट्रेडिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर सप्लाई की तरफ बदलाव किया है।
रैली की असली वजह क्या है?
कंपनी ने बताया कि मार्च 2026 से उसे ऑर्डर मिलने शुरू हुए, मार्च-अप्रैल 2026 में करीब ₹8.50 करोड़ का काम पूरा हो चुका है, FY27 के लिए लगभग ₹24 करोड़ की पाइपलाइन है और कुल ऑर्डरबुक करीब ₹32.50 करोड़ तक पहुंच सकती है। यह कंपनी को Tata Motors की नई प्लांट कंस्ट्रक्शन चेन में एक विजिबल मल्टी ईयर रेवेन्यू अवसर है।
नतीजे भी मजबूत रहे
FY26 में कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹22.58 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹4.51 करोड़ रहा। इसी तरह FY25 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने आयरन और स्टील प्रोडक्ट में ट्रेडिंग फिर शुरू की थी, जबकि FY25 में रेवेन्यू ₹3.19 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹5.67 लाख रहा था।
टाटा के साथ से चमका शेयर
यह कहानी सिर्फ शेयर रिटर्न की नहीं, बल्कि एक छोटे कंपनी के स्टील सप्लाई और इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजनसे में उतरी है; हालांकि ऐसी तेज रैली के बाद वैल्यूएशन और ऑर्डर पूरे होने पर नजर रखना जरूरी रहता है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
