बिजनेस

CONCOR Share: मॉर्गन स्टेनली ने अपग्रेड की CONCOR की रेटिंग, शेयर का टार्गेट बढ़ाकर कर दिया 1076 रु

Container Corporation of India Ltd Share Price Target: कॉनकॉर 16 मई, 2024 को अपने बोर्ड की बैठक में 2023-24 के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान करने के लिए तैयार है। बोर्ड 31 मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के लिए फाइनेंशियल रिजल्ट भी पेश करेगी।

Image

कॉनकोर के शेयर का टार्गेट बढ़ा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • अपग्रेड हुई CONCOR की रेटिंग
  • मॉर्गन स्टेनली ने बढ़ाया शेयर का टार्गेट
  • 1076 रु तक जा सकता है शेयर

CONCOR Share Price Target: 15 मई को 'कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया' (CONCOR) के बोर्ड की बैठक होने जा रही है। उससे पहले मॉर्गन स्टेनली ने कंपनी के शेयर पर बुलिश रुख रखा है। निवेश बैंकिंग कंपनी ने इसके शेयर के लिए टार्गेट प्राइस बढ़ाया है। इसने कॉनकॉर की कैटेगरी अंडर-वेट से अपग्रेड करके इक्वल-वेट कर दी है। शेयर बाजार में, "अंडर-वेट" और "इक्वल-वेट" दो रेटिंग हैं जिनका इस्तेमाल किसी स्टॉक के अच्छे होने की कैपेसिटी को दर्शाने करने के लिए किया जाता है। "अंडर-वेट" रेटिंग का मतलब है कि स्टॉक उस बेंचमार्क से कमजोर प्रदर्शन करेगा जिससे उसकी तुलना की जा रही है। इक्वल-वेट में रेटिंग में शेयर के बेंचमार्क के बराबर ही रिटर्न देने की उम्मीद रहती है। आगे जानिए मॉर्गन स्टेनली ने कॉनकॉर का टार्गेट बढ़ाकर कितना कर दिया है।

ये भी पढ़ें -

कितना है कॉनकॉर टार्गेट प्राइस

ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार मॉर्गन स्टेनली ने कॉनकॉर को अंडरवेट से इक्वल वेट में अपग्रेड किया है और इसका टार्गेट प्राइस 729 रुपये से बढ़ाकर 1,076 रुपये कर दिया है। इस समय कॉनकॉर का शेयर 1,003.15 रु पर है। मंगलवार को बीएसई पर 29.40 रु या 2.85 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,003.15 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 61,121.36 करोड़ रु है।

कॉनकॉर डिविडेंड का करेगी ऐलान

कॉनकॉर 16 मई, 2024 को अपने बोर्ड की बैठक में 2023-24 के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान करने के लिए तैयार है। बोर्ड 31 मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के लिए फाइनेंशियल रिजल्ट भी पेश करेगी।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article