बिजनेस

Cochin Shipyard Share Price: इस कंपनी ने सालभर में दिया 137% का रिटर्न, अब कर रही स्टॉक स्प्लिट, मिनीरत्न में आता है नाम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 17, 2023, 12:38 PM IST

Cochin Shipyard Share Price: कोचीन शिपयार्ड में जो स्टॉक स्प्लिट होने वाला है वह 1:2 के अनुपात में होगा। कंपनी ने बुधवार, 10 जनवरी 2024 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है।

Image

कोचीन शिपयार्ड स्टॉक स्प्लिट करने वाली है।

Photo : iStock

Cochin Shipyard Share Price: सरकारी मिनीरत्न कंपनी कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) स्टॉक स्प्लिट करने वाली है। जिसके बाद शेयरों में बीते शुक्रवार को 0.85 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। अभी इसका शेयर प्राइस 1257.45 रुपये है। मामूली बढ़त के साथ कंपनी का मार्केट कैप 16,540.55 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी देश के टॉप शिप-बिल्डिंग और रिपेयर यार्ड्स में से एक है।

स्टॉक स्प्लिट का ऐलान

कोचीन शिपयार्ड में जो स्टॉक स्प्लिट होने वाला है वह 1:2 के अनुपात में होगा। कंपनी ने बुधवार, 10 जनवरी 2024 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। इस दिन स्टॉक स्प्लिट के तहत शेयरधारकों की पात्रता तय होगी। कंपनी के मुताबिक स्प्लिट से 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक मौजूदा इक्विटी शेयर को 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 इक्विटी शेयरों में बांटा जाएगा।

शेयर्स का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में कोचिन शिपयार्ड के शेयरों में 16 फीसदी का उछाल देखा गया है। बात पिछले 6 महीनों की करें इसमें 112 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 137 फीसदी चढ़ चुके हैं। इतना ही नहीं, पिछले तीन सालों में स्टॉक से 250 फीसदी का फायदा पहुंचाया है।

कंपनी की परफॉर्मेंश

सितंबर तिमाही में कोचिन शिपयार्ड का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 181.52.50 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 112.79.45 करोड़ रुपये से सालाना 61 फीसदी अधिक था। कंसोलिडेटेड आधार पर Q2FY23 के दौरान ऑपरेशन से रेवेन्यू 683.18 करोड़ रुपये से 48% बढ़कर 1,011.71 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष की तुलना में EBITDA Q2FY24 में 41.2% बढ़कर 191.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्जिन FY23 की समान तिमाही से 19.8% से 80 आधार अंक घटकर 19% हो गया।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article