बिजनेस

Microsoft Layoffs: माइक्रोसॉफ्ट ने फिर की सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, आखिर क्या थी सत्य नडेला की मजबूरी

Microsoft Layoffs: मई में 6000 लोगों को नौकरी से निकालने बाद के कुछ ही हफ्तों बाद Microsoft ने जून की शुरुआत में छंटनी का एक और दौर शुरू किया, जिससे 300 से अधिक कर्मचारियों की छटनी कर दी। आइए जानते हैं माइक्रोसॉफ्ट लगातार लोगों को नौकरी से क्यों निकाल रही है।

Image

माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुई छंटनी

Photo : iStock

Microsoft Layoffs: टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। यह कदम उस समय उठाया गया है जब कुछ ही हफ्ते पहले कंपनी ने अपने ग्लोबल वर्कफोर्स का करीब 3 प्रतिशत (करीब 6,000 कर्मचारी) कम किया था। वॉशिंगटन स्टेट Employment Security Department में दायर की गई जानकारी के मुताबिक रेडमंड, वॉशिंगटन में 305 और कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है।

बाजार की गतिशीलता के अनुसार जरूरी है ये बदलाव

कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हम एक गतिशील बाजार में सफलता के लिए कंपनी को बेहतर स्थिति में लाने के उद्देश्य से जरूरी संगठनात्मक परिवर्तन लागू करना जारी रख रहे हैं। यह छंटनी पहले की गई 6,000 कर्मचारियों की छंटनी के अतिरिक्त है।

यह प्रदर्शन नहीं, रणनीतिक बदलाव का परिणाम है

Microsoft के CEO सत्य नडेला ने टाउनहॉल बैठक के दौरान कर्मचारियों से बात करते हुए कहा कि ये छंटनियां कर्मचारी प्रदर्शन से जुड़ी नहीं हैं, बल्कि कंपनी की बदलती प्राथमिकताओं के अनुसार टीमों का पुनर्गठन करने के लिए जरूरी थीं। उन्होंने इस फैसले के भावनात्मक प्रभाव को स्वीकारते हुए कहा कि यह कदम रणनीति के तहत लिया गया है, न कि प्रोडक्टिविटी या टैलेंट की कमी के कारण।

AI पर Microsoft का बढ़ता फोकस

Microsoft के Chief Communications Officer फ्रैंक एक्स शॉ ने ‘Microsoft Build 2025’ कार्यक्रम में कहा कि हम AI एजेंट्स के युग में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि reasoning और memory में हुए बड़े सुधारों के कारण AI मॉडल अब अधिक सक्षम और प्रभावी हो गए हैं।

15 मिलियन से अधिक डेवलपर्स GitHub Copilot का उपयोग कर रहे हैं, जिससे कोडिंग, रिव्यू, डिप्लॉयमेंट और ट्रबलशूटिंग की प्रक्रिया तेज हुई है। Microsoft 365 Copilot के जरिए लाखों ग्राहक रिसर्च, आइडिया जनरेट और समाधान विकसित कर रहे हैं। 230,000 से अधिक संगठनों, जिनमें Fortune 500 कंपनियों का 90% हिस्सा शामिल है। उसने Copilot Studio की मदद से AI एजेंट्स और ऑटोमेशन बनाए हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article