बिजनेस

MCX कमोडिटी मार्केट: बेस मेटल्स में बिकवाली जारी, कॉपर टॉप लूजर, नैचुरल गैस के भाव बढ़े

MCX कमोडिटी मार्केट सोने और चांदी का दबाव बेस मेटल्स पर भी देखने को मिल रहा है। MCX Silver में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। बेस मेटल्स में सबसे ज्यादा गिरावट कॉपर में देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तरफ नैचुरल गैस के वायदा भाव में तेजी है।

Image

MCX बेस मेटल्स का आज का भाव

MCX कमोडिटी मार्केट 6 फरवरी की सुबह दबाव में खुला, जहां बुलियन सेगमेंट में जारी गिरावट का असर अब बेस मेटल्स पर भी दिखाई देने लगा है। सोना और खासकर चांदी में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली, जिससे बाजार का ओवरऑल सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है।

बेस मेटल्स में व्यापक कमजोरी

MCX Copper Rate: आज की ओपनिंग में कॉपर करीब 0.85% गिरकर 1,217 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करता दिखा।

MCX Aluminum Rate: एल्युमिनियम में भी करीब 0.3% की गिरावट दर्ज हुई और यह 306 रुपये प्रति किलो के आसपास फिसल गया।

MCX Zinc Rate: जिंक भी करीब 0.3% कमजोर होकर 319 रुपये के आसपास पहुंच गया।

MCX Lead Rate: जबकि लेड में भी हल्की कमजोरी देखने को मिली। इससे साफ है कि इंडस्ट्रियल मेटल्स में फिलहाल खरीदारी का उत्साह कम हुआ है।

निकेल और अन्य मेटल्स में भी दबाव

MCX Nickle Rate: निकेल में भी गिरावट दर्ज हुई और कीमतें 1,580 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करती दिखीं। स्पॉट मार्केट में भी ज्यादातर बेस मेटल्स कीमतों में नरमी दर्ज की गई, जिससे संकेत मिल रहा है कि फ्यूचर्स और स्पॉट दोनों बाजारों में फिलहाल दबाव बना हुआ है।

कमोडिटी (MCX)एक्सपायरीLTP (₹)% बदलाव
कॉपर27 Feb 20261,217.45-0.86%
एल्युमिनियम27 Feb 2026306.50-0.26%
जिंक27 Feb 2026319.25-0.31%
लेड27 Feb 2026189.50-0.08%
निकल18 Feb 20261,555.90+0.35%
बुलियन की कमजोरी से बिगड़ा बाजार का मूड

MCX Bullion Rate: आज के कारोबार में सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट करीब 5% तक गिरकर टॉप लूजर्स में शामिल रहा, जबकि सोने के अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट्स भी करीब 1% तक कमजोर हुए। बुलियन में लगातार गिरावट से पूरे कमोडिटी बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव बना हुआ है।

एनर्जी और गैस में सीमित हलचल

MCX Natural Gas Rate: नेचुरल गैस में मामूली मजबूती दिखी, जबकि क्रूड ऑयल हल्की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। हालांकि इन कॉन्ट्रैक्ट्स में बड़ी चाल फिलहाल नजर नहीं आई।

कुल मिलाकर बाजार की दिशा

पिछले कुछ सत्रों की तेज रिकवरी के बाद अब बाजार में मुनाफावसूली और कंसोलिडेशन का दौर चल रहा है। अगर बुलियन में दबाव बना रहता है तो इसका असर बेस मेटल्स पर भी बना रह सकता है, जबकि वैश्विक संकेत सुधरने पर इंडस्ट्रियल मेटल्स में दोबारा खरीदारी लौट सकती है।

स्पॉट मार्केट में भी दबाव का माहौल

स्पॉट मार्केट में भी आज ज्यादातर कमोडिटी कीमतों में दबाव देखने को मिला। बेस मेटल्स की बात करें तो रायपुर में एल्युमिनियम करीब 308 रुपये प्रति किलो पर फिसला, जबकि थाने बाजार में कॉपर 1,223 रुपये प्रति किलो के आसपास कमजोर रहा। जिंक और निकल की कीमतों में भी हल्की गिरावट दर्ज हुई, जिससे संकेत मिलता है कि इंडस्ट्रियल मेटल्स में फिलहाल मांग सुस्त बनी हुई है।

कमोडिटीयूनिटलोकेशनस्पॉट प्राइस (₹)ट्रेंड
एल्युमिनियम1 KGSरायपुर308.30
कॉपर1 KGSठाणे1,223.00
जिंक1 KGSठाणे322.80
निकल1 KGSठाणे1,581.00
लेड1 KGSचेन्नई196.15
सोना10 ग्रामअहमदाबाद1,51,519.00
गोल्ड गिनी8 ग्रामअहमदाबाद1,21,702.00
गोल्ड पेटल1 ग्राममुंबई15,119.00
चांदी1 KGSअहमदाबाद2,51,152.00
नेचुरल गैस1 mmBtuNA313.50
बुलियन सेगमेंट में भी कमजोरी दिखाई दी, जहां अहमदाबाद बाजार में सोना करीब 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 2.51 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास नरम भाव पर कारोबार करती दिखी। इससे साफ है कि फ्यूचर्स की गिरावट का असर अब स्पॉट मार्केट में भी दिखाई दे रहा है। हालांकि नेचुरल गैस और कुछ एग्री कमोडिटीज में हल्की मजबूती देखी गई, लेकिन कुल मिलाकर स्पॉट मार्केट का मूड फिलहाल सतर्क और दबाव में नजर आ रहा है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article