बिजनेस

Medi Assist & Maxposure: मैक्सपोजर का आईपीओ 965 गुना सब्सक्राइब, मेडी असिस्ट को मिला हल्का रेस्पॉन्स, चेक करें GMP

Medi Assist & Maxposure IPO: मैक्सपोजर के आईपीओ इश्यू को निवेशकों की ओर से शानदार रेस्पॉन्स मिला। इश्यू के तीसरे दिन 4 बजे तक इसे कुल 965.03 गुना आवेदन मिले। वहीं मेडी असिस्ट के आईपीओ को 4 बजे तक 16.14 सब्सक्राइब किया गया।

Image

मेडी असिस्ट और मैक्सपोज़र आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मैक्सपोजर के आईपीओ को मिला शानदार रेस्पॉन्स
  • किया गया 965 गुना सब्सक्राइब
  • जीएमपी भी है शानदार

Medi Assist & Maxposure IPO: सोमवार 15 जनवरी से दो आईपीओ (IPO) इश्यू खुले थे, जिनमें आज बुधवार को निवेश करने का आखिरी दिन था। इनमें मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज (Medi Assist Healthcare Services) और मैक्सपोजर (Maxposure) के आईपीओ शामिल हैं। मैक्सपोजर के आईपीओ इश्यू को निवेशकों की ओर से शानदार रेस्पॉन्स मिला। इश्यू के तीसरे दिन 4 बजे तक इसे कुल 965.03 गुना आवेदन मिले। वहीं मेडी असिस्ट के आईपीओ को 4 बजे तक 16.14 सब्सक्राइब किया गया। इन दोनों कंपनियों के शेयर 18 जनवरी को अलॉट हो सकते हैं। आगे जानिए कितना है इन दोनों कंपनियों के शेयरों का जीएमपी।

ये भी पढ़ें -

मैक्सपोज़र के आईपीओ की डिटेल

इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 31 रु से 33 रु है। आईपीओ के जरिए कंपनी 20.26 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 4000 शेयरों की है।

मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज के के आईपीओ की डिटेल

इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 397 रु से 418 रु है। आईपीओ के जरिए कंपनी 1171.58 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 35 शेयरों की है।

कितना है इनका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (जीएमपी)

आईपीओ वॉच के अनुसार मेडी असिस्ट का जीएमपी या ग्रे मार्केट प्रीमियम 14 रु है। यानी मौजूदा जीएमपी के हिसाब से इसकी लिस्टिंग 432 रु (आईपीओ का ऊपरी प्राइस) पर हो सकती है।

वहीं मैक्सपोजर का जीएमपी 55 रु है। यानी इसकी लिस्टिंग आईपीओ प्राइस से 55 रु पर हो सकती है। ध्यान रहे कि किसी शेयर का जीएमपी लिस्टिंग तक घट भी सकता है। ये केवल एक संकेत है कि कोई शेयर कितने पर लिस्ट हो सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो आईपीओ इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article