ये भी पढ़ें -
आज छुआ 52 हफ्तों का शिखर
बुधवार को लार्सन एंड टुब्रो का शेयर 3573.80 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 3,569.90 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 3,614 रु तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी शिखर है। हालांकि कारोबार के अंत में यह 2.10 रु या 0.06 फीसदी की कमजोरी के साथ 3571.70 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 4.91 लाख करोड़ रु है।
ये है कंपनी को मिले कॉन्ट्रैक्ट की डिटेल
लार्सन एंड टुब्रो ने कहा है कि एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के रेलवे स्ट्रेटेजिक बिजनेस ग्रुप ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (एमएएचएसआर) प्रोजेक्ट के लिए 508 रूट किमी हाई-स्पीड इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम के निर्माण के लिए एक मेगा कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है, जिसे लोकप्रिय रूप से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के नाम से जाना जाता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
