बिजनेस

Credit Card का ऐसे करें इस्तेमाल, घटेगा खर्च और बढ़ेगा सिबिल स्कोर

How to use credit card wisely: क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल आपके वित्तीय जीवन को आसान बना सकता है, जबकि गलत इस्तेमाल आपको कर्ज के जाल में फंसा सकता है। आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल समझदारी से करने को लेकर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रख सकते हैं।

Image

क्रेडिट कार्ड का समझदारी से ऐसे करें इस्तेमाल (Photo: iStock)

How to use credit card wisely: आज के समय में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) एक बेहद ही जरूरी फाइनेंशियल टूल बन चुका है। यह न केवल कैशलेस पेमेंट को आसान बनाता है, बल्कि रिवॉर्ड्स, कैशबैक और इमरजेंसी में फाइनेंशियल मदद भी बनता है। लेकिन अगर क्रेडिट कार्ड का सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो यह कर्ज का कारण भी बन सकता है। इस आर्टिकल में आपको क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल को लेकर ही 7 जरूरी टिप्स दे रहे हैं-

खरीदारी का सही समय

हर क्रेडिट कार्ड का एक बिलिंग साइकल होता है। अगर आप बिल जनरेट होने के तुरंत बाद खरीदारी करते हैं, तो आपको ज्यादा समय (लगभग 45 दिन तक) बिना ब्याज के भुगतान करने का मौका मिलता है।

समय पर बिल का भुगतान

हमेशा अपने क्रेडिट कार्ड का बिल ड्यू डेट से पहले चुकाएं। इससे आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है और आपको भविष्य में ज्यादा लिमिट और बेहतर ऑफर्स मिल सकते हैं।

स्मार्ट तरीके से पेमेंट

बड़ी खरीदारी के लिए EMI विकल्प का इस्तेमाल करें। इससे एक बार में बड़ा भुगतान करने की बजाय आप आसान किस्तों में पैसे चुका सकते हैं और वित्तीय दबाव कम होता है।

कार्ड का इस्तेमाल

ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉपिंग करते समय हमेशा विश्वसनीय मर्चेंट को ही चुनें, ताकि आपके कार्ड की जानकारी सुरक्षित रहे और फ्रॉड का खतरा कम हो।

खर्च और लिमिट पर नजर

अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट का पूरा इस्तेमाल करने से बचें। नियमित रूप से अपने खर्चों को ट्रैक करें और अनावश्यक खर्चों से बचें। इससे आप कर्ज में फंसने से बच सकते हैं।

रिवॉर्ड्स और ऑफर्स

क्रेडिट कार्ड के साथ मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक और ऑफर्स का सही इस्तेमाल करें। इससे आपको फ्लाइट टिकट, शॉपिंग डिस्काउंट और कई दूसरे फायदे मिल सकते हैं।

ट्रांजैक्शन की निगरानी

अपने क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट और ट्रांजैक्शन को समय-समय पर चेक करते रहें। इससे किसी भी अनजान या गलत ट्रांजैक्शन को तुरंत पहचानकर कार्रवाई की जा सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article