बिजनेस

Market capitalization Update: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 57,408 करोड़ रुपये घटा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 7, 2024, 04:43 PM IST

Market capitalization Update:एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,536.48 करोड़ रुपये घटकर 12,77,435.56 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की बाजार हैसियत 10,114.99 करोड़ रुपये गिरकर 6,15,663.40 करोड़ रुपये रह गई।

Image

सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक को हुआ।

Photo : iStock

Market capitalization Update: सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 57,408.22 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 214.11 अंक या 0.29 प्रतिशत के नुकसान में रहा। एक जनवरी को सेंसेक्स 72,561.91 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 20,929.77 करोड़ रुपये घटकर 13,67,661.93 करोड़ रुपये रह गया। सबसे अधिक नुकसान में टीसीएस ही रही।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,536.48 करोड़ रुपये घटकर 12,77,435.56 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की बाजार हैसियत 10,114.99 करोड़ रुपये गिरकर 6,15,663.40 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 4,129.69 करोड़ रुपये घटकर 6,36,222.11 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 1,608.05 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 6,97,357.42 करोड़ रुपये पर आ गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत में 89.24 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,72,826.22 करोड़ रुपये पर आ गई।

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14,816.85 करोड़ रुपये बढ़कर 17,63,644.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी का मूल्यांकन 14,409.32 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,91,219.09 करोड़ रुपये हो गया।

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 8,200.55 करोड़ रुपये बढ़कर 5,88,846.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 7,020.75 करोड़ रुपये बढ़कर 5,34,082.81 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी का स्थान रहा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article