बिजनेस

रिलायंस-टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों को ₹88,635 करोड़ का झटका, पीएसयू कंपनियों ने दिखाया दम

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट का दौर देखने को मिला। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 के मार्केट कैप में कमी दर्ज की गई, जिससे इन दिग्गज कंपनियों की कुल वैल्यू 88,635 करोड़ रुपये घट गई। वहीं, इस गिरावट के बीच एलआईसी और एसबीआई ही ऐसी कंपनियां रहीं जिनके मार्केट कैप में बढ़त देखने को मिली।

Image

Share Market

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 88,635.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं। पिछले सप्ताह पांच नवंबर को ‘गुरु नानक जयंती’ पर शेयर बाजार बंद रहा था। सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 722.43 अंक या 0.86 प्रतिशत टूट गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 229.8 अंक या 0.89 प्रतिशत नीचे आया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत बढ़ गई। सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 30,506.26 करोड़ रुपये घटकर 11,41,048.30 करोड़ रुपये रह गया।

किसे कितना हुआ फायदा

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 23,680.38 करोड़ रुपये टूटकर 10,82,658.42 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 12,253.12 करोड़ रुपये घटकर 5,67,308.81 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 11,164.29 करोड़ रुपये घटकर 20,00,437.77 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,303.93 करोड़ रुपये घटकर 15,11,375.21 करोड़ रुपये पर रहा। इन्फोसिस का मूल्यांकन 2,139.52 करोड़ रुपये घटकर 6,13,750.48 करोड़ रुपये पर आ गया।

इनको हुआ नुकसान

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,587.78 करोड़ रुपये घटकर 9,59,540.08 करोड़ रुपये रहा। इस रुख के उलट एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 18,469 करोड़ रुपये बढ़कर 5,84,366.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 17,492.02 करोड़ रुपये बढ़कर 8,82,400.89 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 14,965.08 करोड़ रुपये बढ़कर 6,63,721.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article