बिजनेस

सेंसेक्स में ₹2.05 लाख करोड़ की सुनामी! बीते हफ्ते आठ दिग्गज शेयर बने निवेशकों की पहली पसंद

पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसका फायदा सीधे सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों को हुआ। इनमें से 10 में से 8 दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर ₹2,05,185.08 करोड़ की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हाल की कमजोरी के दौर के बाद सप्ताह के दौरान बाजार में जोरदार उछाल आया और अंत में यह मजबूती के साथ बंद हुआ।

Image

Share Market

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,05,185.08 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। पिछले सप्ताह, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,346.5 अंक या 1.62 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 417.75 अंक या 1.64 प्रतिशत चढ़ गया। हाल की कमजोरी के दौर के बाद सप्ताह के दौरान बाजार में जोरदार उछाल आया और अंत में यह मजबूती के साथ बंद हुआ।

किसको कितना हुआ फायदा

समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 55,652.54 करोड़ रुपये बढ़कर 11,96,700.84 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बाजार हैसियत 54,941.84 करोड़ रुपये बढ़कर 20,55,379.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 40,757.75 करोड़ रुपये बढ़कर 11,23,416.17 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,834.35 करोड़ रुपये बढ़कर 9,80,374.43 करोड़ रुपये रहा।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 10,522.9 करोड़ रुपये बढ़कर 8,92,923.79 करोड़ रुपये और इन्फोसिस की बाजार हैसियत 10,448.32 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,198.80 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी बैंक ने सप्ताह के दौरान 9,149.13 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार पूंजीकरण 15,20,524.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 2,878.25 करोड़ रुपये बढ़कर 5,70,187.06 करोड़ रुपये रही।

कौन सी कंपनियां नुकसान में रहीं?

इस रुख के उलट बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 30,147.94 करोड़ रुपये घटकर 6,33,573.38 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय जीवन बीमा निगम की बाजार हैसियत 9,266.12 करोड़ रुपये घटकर 5,75,100.42 करोड़ रुपये रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article