Top 10 Market Cap Companies: टॉप 10 लिस्टेड कंपनियों में 9 की मार्केट कैपिटल में पिछले सप्ताह कुल 1,00,850.96 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की। पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स 737.98 अंक या 0.90 फीसदी चढ़ा। टॉप 10 कंपनियों में केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ही पिछड़ी रही। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, भारतीय जीवन बीमा निगम, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को लाभ हुआ।
ये भी पढ़ें -
रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप कितनी बढ़ी
रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 30,786.38 करोड़ रुपये बढ़कर 19,53,480.09 करोड़ रुपये हो गयी। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 26,668.23 करोड़ रुपये बढ़कर 15,15,853.85 करोड़ रुपये पर रही।
बजाज फाइनेंस ने 12,322.96 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसकी मार्केट कैप 5,82,469.45 करोड़ रुपये हो गयी। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 9,790.87 करोड़ रुपये बढ़कर 10,41,053.07 करोड़ रुपये हो गयी।
टीसीएस को कितना हुआ घाटा
वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 28,510.53 करोड़ रुपये घटकर 12,24,975.89 करोड़ रुपये रह गयी।
टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक मार्केट कैप कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नंबर रहा।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की टॉप 10 लिस्टेड कंपनियों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। (इनपुट - भाषा)
