बिजनेस

Market boom: बाजार में तेजी लगातार पांचवें दिन जारी, सेंसेक्स 809 अंक उछला

Market boom continues for fifth consecutive day: सेंसेक्स के तीस शेयरों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रहे।वहीं एनटीपीसी और एशियन पेंट्स में गिरावट रही।

Image

शेयर बाजार आज तेजी के साथ हुआ बंद।

Photo : iStock

Market boom continues for fifth consecutive day: स्थानीय शेयर बाजार में तेजी लगातार पांचवें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 809 अंक से अधिक चढ़ गया। वहीं एनएसई निफ्टी बढ़कर 24,700 के पार पहुंच गया।अमेरिकी बाजार में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी प्रवाह के बीच आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा।

बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स लगातार पांचवें दिन बढ़त में रहा और यह 809.53 अंक यानी एक प्रतिशत उछलकर 81,765.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,361.41 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 240.95 अंक यानी 0.98 प्रतिशत चढ़कर 24,708.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के टॉप बढ़त और गिरावट वाले शेयर

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

वहीं एनटीपीसी और एशियन पेंट्स में गिरावट रही।

अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त में रहे थे, जिसका बाजार पर सकारात्मक असर रहा।

किस वजह आज शेयर बाजार में दिखी तेजी- क्या कहते हैं एक्सपर्ट

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘अमेरिकी शेयर बाजार सूचकांक डाऊ जोंस 45,000 के ऊपर निकल गया। यह अमेरिकी बाजार में मजबूती को बताता है। अमेरिका में मजबूत आर्थिक वृद्धि और मुद्रास्फीति में कमी से इस तेजी को समर्थन मिला। फेडरल रिजर्व के प्रमुख पॉवेल की बुधवार को आई टिप्पणी से भी बाजार को समर्थन मिला। उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को उल्लेखनीय रूप से अच्छी स्थिति में बताया है।’’

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के शुद्ध रूप से लिवाल होने से भी खासकर बड़ी कंपनियों के शेयरों के लिए बाजार धारणा सकारात्मक रही।

FII and DII data

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार एफआईआई ने बुधवार को 1,797.60 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोपीय बाजार दोपहर कारोबार में बढ़त में रहे।

ब्रेंट क्रूड ऑयल

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत बढ़कर 72.68 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 110.58 अंक चढ़ा था जबकि एनएसई निफ्टी में 10.30 अंक की मामूली तेजी रही थी।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article