बिजनेस

आज की मंडी का भाव (16 Dec 2025): बैतूल, नीमच, मंदसौर और दिल्ली मंडी में आज अनाज, दाल और मसाले का भाव की जानकारी

आज की मंडी का भाव (16 Dec 2025): बैतूल, नीमच, मंदसौर और दिल्ली में गेहूं, मक्का, उडद, चना मसाले के क्या भाव है?: हम रोज घर के लिए अनाज, दाल और मसाले खरीदते हैं, लेकिन इनके दाम कहां तय होते हैं, यह कम ही लोग जानते हैं। किसान अपनी फसल मंडी में बेचते हैं, जहां से व्यापारी सामान खरीदकर बाजार तक पहुंचाते हैं। मंडी भाव जानना किसान और उपभोक्ता दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

Mandi Rate Today, Mandi ka Bhav Aaj ka, Betul Mandi ka bhav Aaj ka, Neemuch Mandi ka bhav Aaj ka, Mandsaur Mandi ka bhav Aaj ka, Delhi Mandi ka bhav Aaj ka

मंडी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

आज की मंडी का भाव (15 Dec 2025) : हम सभी रोजाना अपने घर के लिए अनाज, दाल, मसाले और अन्य खाने-पीने की चीजें खरीदते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन चीजों के दाम आखिर तय कहां होते हैं? आमतौर पर ग्राहक को सिर्फ दुकान पर लिखा हुआ मूल्य दिखता है, पर इसके पीछे एक पूरी व्यवस्था काम करती है, जिसकी शुरुआत किसान के खेत से होती है। जब किसान अपने खेतों में फसल उगाता है और कटाई करता है, तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है अपनी उपज को सही दाम पर बेचना। किसान के पास इतना समय, साधन और नेटवर्क नहीं होता कि वह अपनी फसल को सीधे शहरों के बाजारों तक ले जाकर खुद बेच सके। इसी कारण उसे मंडी व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ता है। हम यहां आपको बैतूल मंडी का भाव , नीमच मंडी का भाव, मंदसौर मंडी का भाव और दिल्ली मंडी का भाव की जानकारी दे रहे हैं। गौर हो कि ekisan.net की रिपोर्ट के मुतबिक यह 15 दिसंबर की शाम का मंडी भाव है। यह 16 दिसंबर की शाम तक यही भाव रहेगा। आगे जानते हैं मंडी भाव:-

नीमच मंडी का भाव (₹/क्विंटल) (16 Dec 2025)

फसलन्यूनतम भाव (₹)अधिकतम भाव (₹)मॉडल भाव (₹)
गेहूं230031112610
मक्का पिली156519251780
मक्का सफ़ेद175026062000
जौ200023262200
उडद400075005500
चना450052255000
मसुर500063516000
चना डालर450083007000
सोयाबीन390046314000
रायडा450066006300
मूंगफली300073105600
अलसी720083337800
तिल्ली78211126110150
पोस्ता95000147500125000
मैथी340060915450
धनिया650094008900
अजवाइन82501385011250
इसबगोल75001330011500
कलौंजी174002360021000
लहसुन3000128515500
प्याज50026501200
अश्वगंधा150003290029000
तुलसी बीज50001710014000
चिया बीज82502370018000
किनोवा250048003000

मंदसौर मंडी का भाव (₹/क्विंटल)(16 Dec 2025)

फसलन्यूनतम भावअधिकतम भावमॉडल भाव
मक्का140019301665
उड़द394563525150
सोयाबीन320445004220
गेहूँ231528102560
चना450053204900
मसूर580063406070
धनिया680090007900
लहसुन5000133007500
मेथी350154914500
अलसी775183498050
सरसों580166496225
इसबगोल80001248110250
प्याज30022001250
कलौंजी105002175216125
तुलसी बीज132011674114970
चना डॉलर540076006500
तिल्ली8750102819500
मटर240033002850
मूंगफली500069005950
चियाबीज155102130018400
किनोवा270040013200
लाल मूंगफली650090007750

बैतूल मंडी का भाव (₹/क्विंटल) (16 Dec 2025)

फसलन्यूनतम भावअधिकतम भावमॉडल भाव
सोयाबीन37504551
चना380051004500
मक्का130118131670
गेहूं238526012530

दिल्ली मंडी का भाव

फसल का नामऔसत कीमत (₹/क्विंटल)न्यूनतम कीमत (₹/क्विंटल)उच्चतम कीमत (₹/क्विंटल)भाव की तिथि
टमाटर350021004100
आलू9504001200
गेहूं2400240024008 दिसंबर
चना76267 दिसंबर
मोठ दाल493340001089010 दिसंबर
(डेटा सोर्स-गूगल)

मंडी की भूमिका क्या है?

मंडी वह जगह होती है जहां किसान अपनी उपज लेकर आता है। यहां आढ़ती और व्यापारी किसानों से अनाज, दालें और मसाले खरीदते हैं। मंडी में मांग और आपूर्ति के आधार पर फसलों के दाम तय होते हैं। यही दाम आगे चलकर पूरे बाजार की दिशा तय करते हैं। मंडी से खरीदा गया माल फिर थोक व्यापारियों (होलसेलर) और उसके बाद खुदरा व्यापारियों (रिटेलर) तक पहुंचता है।

मंडी भाव जानना क्यों जरूरी है?

अगर किसान और आम ग्राहक मंडी भाव से परिचित हों, तो दोनों को फायदा होता है। किसान को अपनी फसल का सही मूल्य समझ में आता है और ग्राहक को यह पता चलता है कि वह जो कीमत चुका रहा है, वह कितनी उचित है। इसी उद्देश्य से यहां हम आपको अनाज, दाल और मसालों के ताज़ा मंडी भाव उपलब्ध कराते हैं, ताकि सभी कीमतों से रू-ब-रू हो सकें और सही निर्णय ले सकें।

ग्राहक तक कैसे पहुंचता है सामान?

थोक और खुदरा व्यापारी मंडी से खरीदे गए उत्पादों को दुकानों, बाजारों और सुपरमार्केट तक पहुंचाते हैं। यहीं से आम ग्राहक अपनी रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदता है। इस पूरी प्रक्रिया में परिवहन, भंडारण और मुनाफे की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी होती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article