बिजनेस

Mahindra Holidays: महिंद्रा होलिडेज कमरों की संख्या बढ़ाने के लिए करेगी 4,500 करोड़ रुपये का निवेश

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 25, 2024, 05:29 PM IST

Mahindra Holidays:कविंदर सिंह ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2029-2030 तक कमरों की संख्या 5,000 से बढ़ाकर 10,000 तक करने के लिए नए रिजॉर्ट बनाने, पुरानी परियोजनाओं के विस्तार और अधिग्रहण करने के अलावा राज्य सरकारों के साथ सक्रिय रूप से साझेदारी कर रही है।

Image

Mahindra Holidays

Mahindra Holidays: महिंद्रा होलिडेज एंड रिजॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (एमएचआरआईएल) ने अपनी कमरों की संख्या दोगुनी कर 10,000 करने के लिए अगले तीन से चार साल में 4,500 करोड़ रुपये तक का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कविंदर सिंह ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2029-2030 तक कमरों की संख्या 5,000 से बढ़ाकर 10,000 तक करने के लिए नए रिजॉर्ट बनाने, पुरानी परियोजनाओं के विस्तार और अधिग्रहण करने के अलावा राज्य सरकारों के साथ सक्रिय रूप से साझेदारी कर रही है।

सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमारे पास 5,000 से 10,000 कमरे तक पहुंचने के लिए सभी रणनीतियां तैयार हैं। हम इसके लिए सही राह पर हैं।” उन्होंने कहा कि 690 कमरों की पांच नई, पुरानी और अधिग्रहण परियोजनाओं पर फिलहाल 835 करोड़ रुपये का निवेश प्रक्रिया में है।

सिंह ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि यह निवेश अगले वर्ष में कम से कम 2,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा और बहुत जल्द हम इसे तीन से चार साल में 4,000-4,500 करोड़ रुपये तक बढ़ा देंगे क्योंकि आपको 2030 तक 5,000 कमरे जोड़ने की जरूरत है।” विस्तार की रणनीति पर सिंह ने कहा कि नई, पुरानी और अधिग्रहण के अलावा कंपनी सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) पर भी जोर दे रही है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article