Mahashivratri 2025 Bank Holiday Or Not, क्या कल बैंक की छुट्टी रहेगी : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और राज्य सरकारों द्वारा तय की गयी छुट्टियों पर बैंक बंद रहते हैं। बैंक ग्राहकों को बैंक ब्रांच में जाने से पहले यह चेक कर लेना चाहिए कि उनके राज्य में बैंक अवकाश है या नहीं। कल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। इसलिए यदि आप बुधवार को बैंक ब्रांच में जाने की सोच रहे हैं तो पहले ये चेक कर लें कि आपके राज्य/शहर में बैंक बंद रहेंगे या नहीं।
ये भी पढ़ें -
26 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे या नहीं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर अधिकतर राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। ये जानकारी आरबीआई की वेबसाइट पर भी दी गयी है। आप इस लिंक पर जाकर खुद चेक कर सकते हैं।
कहां-कहां खुले रहेंगे बैंक
- अगरतला
- चेन्नई
- गंगटोक
- गुवाहाटी
- इम्फाल
- ईटानगर
- कोहिमा
- कोलकाता
- नई दिल्ली
- पणजी
- पटना
- शिलोंग
कब-कब बंद रहते हैं बैंक
ध्यान रहे कि बैंक सभी राष्ट्रीय और स्थानीय छुट्टियों (राज्य के हिसाब से), रविवार, प्रत्येक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। सभी बैंक शाखाएँ पहले, तीसरे और पाँचवें शनिवार को खुली रहती हैं, जब तक कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की अवकाश सूची में कोई अवकाश घोषित न हो।
कौन सी बैंकिंग सेवाएं मिलती रहेंगी
बैंक ग्राहक छुट्टी वाले दिन फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल लेनदेन के लिए इंटरनेट बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग और व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। ये सेवाएं सभी बैंकों के लिए खुली रहती हैं।
