NTPC Green Share Price: NTPC Green Energy का शेयर काफी समय से दबाव में है। पिछले साल नवंबर में लिस्टिंग के बाद ये कुछ समय तक चढ़ा और फिर इसमें गिरावट का ट्रेंड शुरू हो गया। आज शेयर में शुरुआती कारोबार में 4 फीसदी की तेजी आई थी। मगर उसके बाद शेयर फिर से लाल निशान में आ गया। करीब पौने 11 बजे BSE पर एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का शेयर 0.80 रु या 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 99.25 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 83,673.45 करोड़ रु है।
ये भी पढ़ें -
MP सरकार के साथ किए कई समझौते
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर मंगलवार 25 फरवरी को फोकस में भी हैं। दरअसल सरकारी बिजली कंपनी ने सोमवार को कहा कि इसने मध्य प्रदेश में सौर, पवन, पंप हाइड्रो स्टोरेज, नॉन-फोसिल फ्यूल आधारित और अन्य कार्बन न्यूट्रल प्रोजेक्ट्स जैसी विभिन्न रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में 2 ट्रिलियन रुपये से अधिक का निवेश करने के लिए समझौते किए हैं।
एनटीपीसी ने किया ऐलान
एनटीपीसी लिमिटेड की तरफ से जारी किए गए एक बयान के अनुसार, कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) के साथ मिलकर 24-25 फरवरी को यहां आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के साथ कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।
राज्य में 20 गीगावाट या उससे अधिक क्षमता वाली नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए एनजीईएल और मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) के बीच एक समझौता हुआ है, जिस पर लगभग 1,20,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
