बिजनेस

LPG Price Hike: आज से महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर खरीदना, जानें दिल्ली से मुंबई तक कितनी बढ़ी कीमतें

Commercial Cylinder Becomes Expensive From Today: रविवार को पहली तारीख से दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो गया है। इस बदलाव के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर की कीमत (Delhi LPG Cylinder Price) 1652.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये हो गई है। जबकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Image

कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम

Photo : Times Now Digital

LPG Price Hike: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सितंबर की तरह इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम (Commercial LPG Cylinder Price) बढ़ा दिए हैं। रविवार को पहली तारीख से दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो गया है। इस बदलाव के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर की कीमत (Delhi LPG Cylinder Price) 1652.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये हो गई है। जबकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शहर के हिसाब से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें

lpg-price-hike

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें।

जुलाई के बाद लगातार बढ़े दाम

इससे पहले अगस्त महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। जुलाई 2024 की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Price Cut का गिफ्ट दिया था। राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 30 रुपये तक कम हो गए थे। इसके बाद से ये लगातार दूसरा महीना है, जब नीले रंग का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को जस का तस रखा हुआ है। दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये पर है। केंद्र सरकार ने महिला दिवस पर बड़ी राहत देते हुए 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी। इसके बाद Domestic LPG Cylinder के दाम 100 रुपये तक कम हुए थे। तब से इन सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article