बिजनेस

LG Electronics IPO: आज हो सकता है शेयर का अलॉटमेंट, ऐसे करें ऑनलाइन चेक और जानें ताजा GMP

LG Electronics IPO: अगर आपने LG Electronics के IPO में पैसा लगाया है तो आपके लिए अच्छी खबर है। ग्रे मार्केट से इस आईपीओ की तगड़ी लिस्टिंग होने की खबर मिल रही है। आईपीओ का जीएमपी में उछाल है। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि आपको इस आईपीओ का आवंटन मिले। आज सफल निवेशकों के नाम का ऐलान होने की उम्मीद है।

Image

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ

LG Electronics IPO: इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को निवेशकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला था। यह आईपीओ 54 गुना से ज्यादा सब्सक्राइव हुआ था। अब निवेशकों की नजर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ के आवंटन तिथि पर है, जो संभवतः आज, 10 अक्टूबर 2025 को है। कंपनी ने 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक अपना तीन दिवसीय आईपीओ लॉन्च किया था। आईपीओ की लिस्टिंग तिथि 14 अक्टूबर को है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर बीएसई और एनएसई, दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होंगे। ऐसे में अगर आपने इस आईपीओ में पैसा लगाया है तो आइए जानते हैं कि आप कैसे अपना अलॉटमेंट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। साथ ही जानेंगे कि आज क्या चल रहा है इस आईपीओ का ताजा जीएमपी?

BSE और NSE की वेबसाइट से करें चेक

निवेशक एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ आवंटन की स्थिति बीएसई और एनएसई की वेबसाइटों के साथ-साथ आईपीओ रजिस्ट्रार के आधिकारिक पोर्टल पर भी देख सकते हैं। केफिन टेक्नोलॉजीज एलजी आईपीओ रजिस्ट्रार है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ आवंटन की स्थिति ऑनलाइन जांचने के लिए, नीचे दिए स्टेप को फॉलो करें।

बीएसई से ऐसे चेक करें

  • बीएसई की वेबसाइट खोलें- https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
  • इश्यू प्रकार में 'इक्विटी' चुनें
  • इश्यू नाम ड्रॉपडाउन मेनू में 'एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड' चुनें
  • आवेदन संख्या या पैन दर्ज करें
  • 'मैं रोबोट नहीं हूं' पर टिक करके सत्यापित करें और 'खोजें' पर क्लिक करें
  • आपकी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ आवंटन स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

एनएसई की वेबसाइट से ऐसे चेक करं

  • एनएसई की वेबसाइट पर जाएं- https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
  • इक्विटी और आईपीओ चुनें
  • इश्यू नाम ड्रॉपडाउन मेनू से 'एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड' चुनें
  • अपना पैन और आवेदन संख्या दर्ज करें
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ आवंटन स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ जीएमपी आज

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ जीएमपी आज ₹365 प्रति शेयर है। इससे पता चलता है कि ग्रे-मार्केट में, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर अपने निर्गम मूल्य से ₹365 प्रति शेयर अधिक पर कारोबार कर रहे हैं। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ जीएमपी आज संकेत देता है कि इक्विटी शेयरों का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹1,505 प्रति शेयर होगा, जो ₹1,140 प्रति शेयर के आईपीओ मूल्य से 32% अधिक है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article