बिजनेस

Midwest IPO में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका, जानें क्या चल रहा ताजा GMP

Midwest IPO का आईपीओ 15 अक्टूबर 2025 को खुला था और 17 अक्टूबर 2025 को बंद होगा, यानी निवेशकों के पास इसमें निवेश करने का आज आखिरी मौका है। ऐसे में आइए जानते हैं, इस आईपीओ का ताजा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) क्या चल रहा है। इसमें निवेशकों की कमाई होगी या डूबेंगे पैसे?

Image

Midwest IPO

अगर आप भी आईपीओ से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, इन दिनों शेयर बाजार में Midwest IPO को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह आईपीओ 15 अक्टूबर 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 17 अक्टूबर 2025 को बंद होगा। यानी निवेशकों के पास इसमें निवेश करने का आज आखिरी मौका है। कुल 451 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में से 250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जा रहे हैं, जबकि 201 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर बेचेंगे। आइए बताते हैं इस आईपीओ का लेटेस्ट GMP क्या है?

कैसा मिला रिस्पॉन्स?

Midwest IPO को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। दूसरे दिन तक यह कुल 11.72 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। इसमें सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन NII कैटेगरी में 33.19 गुना, QIB कैटेगरी में 1.84 गुना और रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 8.19 गुना रहा।

इस आईपीओ का अलॉटमेंट 20 अक्टूबर 2025 को होने की उम्मीद है, जबकि लिस्टिंग 24 अक्टूबर 2025 को हो सकती है। इसका प्राइस बैंड ₹1014 से ₹1065 प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 14 शेयर शामिल हैं, यानी रिटेल निवेशक को इसमें आवेदन करने के लिए कम से कम ₹14,910 की जरूरत होगी।

GMP का हाल

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की बात करें तो Midwest IPO के GMP में हल्की गिरावट आई है। Chittorgarh के मुताबिक इसका जीएमपी ₹170 चल रहा है। इस हिसाब से शेयर की लिस्टिंग लगभग ₹1,235 पर हो सकती है, जिससे निवेशकों को करीब 16% का लिस्टिंग गेन मिल सकता है। रिटेल निवेशकों को एक लॉट पर लगभग ₹2,380 का फायदा हो सकता है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन भी मजबूत रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल आय 7% बढ़कर ₹603.33 करोड़ से ₹643.14 करोड़ हो गई, जबकि कर के बाद मुनाफा (PAT) 33% बढ़कर ₹100.32 करोड़ से ₹133.30 करोड़ पहुंच गया। कुल मिलाकर, मजबूत सब्सक्रिप्शन, बेहतर वित्तीय नतीजे और ठीक-ठाक GMP के चलते Midwest IPO निवेशकों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article