बिजनेस

Is Stock Market Open Today: क्या आज बुधवार 22 अक्टूबर को शेयर बाजार बंद है या खुला है? दूर करें कंफ्यूजन

Is Stock Market Open Today: अक्टूबर का महीना त्योहारों का महीना है। इसलिए इस महीने कई दिन छुट्टियां हैं। जिसकी वजह से स्कूल-कॉलेज समेत भारतीय शेयर बाजार में भी कई दिन छुट्टियां हैं। आज 22 अक्टूबर को कई राज्यों में दिवाली (बलि प्रतिपदा), विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस, गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। तो क्या आज भारतीय शेयर बाजार (बीएसई और एनएसई) भी बंद है (kya aaj share market band hai) या खुला है(Kya aaj Share bazar Khula hai)। आइए जानते हैं सच्चाई।

Image

क्या आज भारतीय शेयर बाजार बंद है? (तस्वीर-istock)

Is Stock Market Open Today: इस साल अक्टूबर में कई त्योहार पड़ते हैं। यानी यह महीना त्योहारों का महीना है। जिसकी वजह से कई दिन छुट्टी है। आज 22 अक्टूबर को कई राज्यों में दिवाली (बलि प्रतिपदा), विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस, गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। जिसकी वजह स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में बलिप्रतिपदा की छुट्टी है। भारतीय शेयर बाजार मुंबई में है। मुंबई महाराष्ट्र राज्य में है। इस वजह से भारतीय शेयर बाजार (एनएसई और बीएसई) बंद रहेंगे। इसका मतलब ये है कि मुंबई के शेयर बाजार जैसे BSE और NSE 22 अक्टूबर को बंद रहेंगे। यानी आज शेयर बाजार में सामान्य दिनों की तरह ट्रेडिंग नहीं होगी।

Share market holiday: क्या कहता है NSE का नोटिफिकेशन?

NSE ने अपने छुट्टियों के कैलेंडर में लिखा है कि 22 अक्टूबर (बुधवार) को बलिप्रतिपदा की छुट्टी रहेगी, इस दिन ट्रेडिंग नहीं होगी। बलिप्रतिपदा राजा बलि की धरती पर वापसी के अवसर पर मनाया जाता है और खासकर महाराष्ट्र और कर्नाटक में इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। इन छुट्टियों के कारण शेयर बाजार बुधवार को बंद रहेगा।

Share market holiday: 2025 में शेयर बाजार की छुट्टियां

  • 22 अक्टूबर (बुधवार) – बलिप्रतिपदा
  • 5 नवंबर (बुधवार) – प्रकाश पर्व (गुरु नानक देव जी का जन्मदिन)
  • 25 दिसंबर (गुरुवार) – क्रिसमस

Stock Market: शेयर बाजार के खुलने और बंद होने का समय

शेयर बाजार हर सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहता है (घोषित छुट्टियों को छोड़कर)। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। प्री-ओपन सेशन (बाजार खुलने से पहले)। ऑर्डर देने का समय सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक होता है। इसके बाद ऑर्डर का मिलान और प्रक्रिया शुरू होती है।

Stock Market: सामान्य ट्रेडिंग सेशन

बाजार खुलने का समय: सुबह 9:15 बजे

बाजार बंद होने का समय: दोपहर 3:30 बजे

समापन सत्र: दोपहर 3:40 से 4:00 बजे तक

Stock Market: ब्लॉक डील सेशन

सुबह की विंडो: 8:45 से 9:00 बजे तक

दोपहर की विंडो: 2:05 से 2:20 बजे तक

अगर आप निवेशक हैं या ट्रेडिंग करते हैं, तो ये जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है। हालांकि, स्टॉक एक्सचेंज उपरोक्त निर्धारित छुट्टियों के अलावा अन्य दिनों में भी बाजार बंद कर सकते हैं या मूल रूप से छुट्टियों के रूप में घोषित दिनों में भी बाजार खोल सकते हैं। स्टॉक एक्सचेंज जब भी उचित और आवश्यक समझें, व्यापारिक समय बढ़ा सकते हैं, आगे बढ़ा सकते हैं या घटा सकते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article