बिजनेस

Bank Holiday Today: आज गुरुवार 26 मार्च 2026 को कहां-कहां बंद हैं बैंक और क्यों? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज गुरुवार 26 मार्च 2026 है। आज कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले जान लीजिए आपके राज्य में बैंक बंद तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) जानने के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें।

Image

क्या आज बैंक बंद है, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today: आज गुरुवार 26 मार्च 2026 है। आज देश के कई राज्यों में बैंकों में छुट्टी है। इस महीने में कई त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक छुट्टियां अलग-अलग तारीखों पर पड़ रही हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक पूरे देश में एक समान बैंकों में छुट्टियों में नहीं होती हैं। यानी कुछ राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं, जबकि कुछ में कामकाज जारी रह सकता है। ऐसे में बैंक जाने से पहले RBI द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक हर साल पहले ही बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस दिन, किस राज्य या शहर में और किस कारण से बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले एक बार यहां लिस्ट पर नजर जरूर डाल लें।

Bank Holiday: 26 मार्च को इन राज्यों में बंद हैं बैंक

आज 26 मार्च 2026 गुरुवार को राम नवमी है, इस मौके पर कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं। इस दिन मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंकों में छुट्टी है। हालांकि अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे, इसलिए अपनी स्थानीय बैंक से जानकारी जरूर ले लें। ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी, जिससे जरूरी काम आसानी से किए जा सकते हैं।

Bank Holiday: मार्च 2026 में बैंकों की बाकी छुट्टियों की लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकहां-कहां बैंक बंद रहेंगे
26 मार्च 2026गुरुवारराम नवमीमिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश
27 मार्च 2026शुक्रवारराम नवमी (चैती दसाई)मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेश
28 मार्च 2026शनिवारचौथा शनिवार (बैंक हॉलिडे)सभी राज्य
29 मार्च 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टी (रविवार)सभी राज्य
31 मार्च 2026मंगलवारमहावीर जन्मकल्याणक / महावीर जयंतीगुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड

Bank Holiday: छुट्टियों में भी चालू रहती हैं डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

बैंक बंद होने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में कोई रुकावट नहीं होती। एटीएम से कैश निकालना, यूपीआई के जरिए भुगतान करना, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं हमेशा उपलब्ध रहती हैं। यानी छुट्टियों के दौरान भी आप अपने सभी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

Bank Holiday: RBI जारी करता है छुट्टियों की लिस्ट

हर साल की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, विभिन्न राज्यों के त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं। इससे लोगों को अपने बैंकिंग कार्य पहले से प्लान करने में सुविधा मिलती है। RBI इन छुट्टियों को तीन कैटेगरी में बांटता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, RTGS अवकाश और बैंक खातों के समापन से जुड़े अवकाश।

Bank Holiday: इन दिनों बंद रहते हैं बैंक

देशभर में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों के अवसर पर भी बैंक अवकाश रहता है। चूंकि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article