Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 7 फरवरी 2026 को बैंक खुले हैं या बंद हैं? दूर करें कंफ्यूजन
- Authored by: रामानुज सिंह
- Updated Feb 7, 2026, 06:07 AM IST
Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 7 फरवरी 2026 है। अक्सर बैंक ग्राहकों के बीच कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। आमतौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवारों को बैंक खुले रहते हैं। इसी वजह से बैंक जाने से पहले यह जानना जरूरी हो जाता है कि आज बैंक में छुट्टी है या नहीं (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।
आज शनिवार को बैंक बंद हैं या खुले हैं, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-isock)
Saturday Bank Holiday Today: लोगों को रुपये-पैसे के अलावा कई जरूरी बैंकिंग कामों के लिए अक्सर बैंक जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोग वीकेंड यानी शनिवार को अपने बैंकिंग कामों को निपटाने की प्लानिंग करते हैं। लेकिन शनिवार को लेकर अक्सर मन में कंफ्यूजन रहता है कि आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। दरअसल, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस तारीख को और किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) या उस लिस्ट को देखना ना भूलें जहां छुट्टियों की जानकारी दी गई हो।
Bank Holiday Today: आज शनिवार को बैंक खुले हैं
आज शनिवार 7 फरवरी 2026 है। यह फरवरी महीने का पहला शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर सभी शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई त्योहार या छुट्टी घोषित न हो। इससे साफ होता है आज देश भर में बैंक खुले हैं और सामान्य दिनों की तरह काम होगा।
फरवरी 2026 में बैंक की बाकी छुट्टियों की पूरी लिस्ट
| तारीख | दिन | छुट्टी का कारण | कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे |
|---|---|---|---|
| 14 फरवरी 2026 | शनिवार | दूसरा शनिवार | पूरे देश में |
| 15 फरवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश / महाशिवरात्रि | पूरे देश में |
| 18 फरवरी 2026 | बुधवार | लोसार पर्व | सिक्किम |
| 19 फरवरी 2026 | गुरुवार | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती | महाराष्ट्र |
| 20 फरवरी 2026 | शुक्रवार | राज्य स्थापना दिवस | अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम |
| 22 फरवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| फरवरी 2026 (तिथि घोषित नहीं) | — | लुई-नगाई-नी उत्सव | मणिपुर |
| 28 फरवरी 2026 | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
Bank Holiday: डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी सुचारू
बैंक अवकाश के दौरान भले ही बैंक शाखाएं बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्राहक एटीएम से नकद निकासी कर सकते हैं, यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग का बिना किसी रुकावट इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के सभी डिजिटल लेनदेन सामान्य रूप से चलते रहेंगे और किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
Bank Holiday: RBI हर साल जारी करता है छुट्टियों की सूची
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल की शुरुआत में बैंक अवकाशों की आधिकारिक सूची जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं, ताकि ग्राहकों को पहले से योजना बनाने में आसानी हो। RBI ने बैंक छुट्टियों को तीन श्रेणियों में बांटा है। परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत अवकाश, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) अवकाश और बैंकों के खाते बंद रहने से जुड़े अवकाश।
Bank Holiday: किन दिनों में बैंक रहते हैं बंद
देशभर में सभी बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के कारण भी बैंक अवकाश घोषित किए जाते हैं। ये छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए अगर आप बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें। इससे समय की बचत होगी और किसी भी असुविधा से बचा जा सकेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
