बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 27 दिसंबर 2025 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार, 27 दिसंबर 2025 है। अक्सर लोगों को यह समझने में कन्फ्यूजन रहता है कि आज बैंक खुले हैं या बंद। आमतौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवारों को बैंक खुले रहते हैं। इसी वजह से बैंक जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज बैंकिंग छुट्टी है या नहीं (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। इसलिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें, ताकि बैंक से जुड़ा कोई काम बिना परेशानी के किया जा सके।

Image

क्या आज बैंक बंद है या खुले हैं (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today: लोगों को कैश निकालने और कई जरूरी बैंकिंग कामों के लिए अक्सर बैंक जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोग वीकेंड यानी शनिवार को अपने बैंक से जुड़े काम निपटाना चाहते हैं। लेकिन शनिवार को लेकर अक्सर कंफ्यूजन बना रहता है कि बैंक खुले रहेंगे या बंद (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। दरअसल, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस तारीख को और किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले उस लिस्ट को जरूर देखें और उसी के अनुसार अपनी प्लानिंग करें। आइए जानते हैं कि आज बैंक खुले हैं या बंद।

Saturday Bank Holiday: आज शनिवार क्यों बंद हैं बैंक

साल 2025 का दिसंबर वर्ष का अंतिम महीना है। आज दिसंबर का चौथा शनिवार पड़ रहा है, इसलिए देशभर में बैंक अवकाश रहेगा और बैंकों में कोई नियमित लेन-देन नहीं होगा। यह नियम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय किया गया है। RBI के निर्देशों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा, महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं। ग्राहकों को सलाह है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम की योजना पहले से बना लें और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करें।

Bank Holiday 2025: दिसंबर 2025 की बाकी छुट्टियां

तारीखदिनकहां बैंक बंदबंद रहने का कारण
27 दिसंबरशनिवारपूरे देश मेंचौथा शनिवार
28 दिसंबररविवारपूरे देश मेंसाप्ताहिक अवकाश
30 दिसंबरमंगलवारमेघालयस्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि
31 दिसंबरबुधवारमिजोरम और मणिपुरन्यू ईयर ईव / इमोइनु इराटपा पर्व
RBI के अनुसार, दिसंबर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को नियमित बैंक हॉलिडे होते हैं।

Bank Holiday: छुट्टियों में भी जारी रहती हैं बैंकिंग सेवाएं

बैंक की छुट्टियों के दौरान भी ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहती हैं। ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से आप पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना, बिल भुगतान करना और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं। जब तक बैंक की ओर से किसी तकनीकी समस्या या विशेष कारण से सूचना न दी जाए, तब तक ये सेवाएं पूरी तरह उपलब्ध रहती हैं। इसके अलावा, नकदी की जरूरत पड़ने पर एटीएम सेवाएं भी आमतौर पर चालू रहती हैं। UPI, मोबाइल ऐप और अन्य डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म भी छुट्टियों में सामान्य दिनों की तरह काम करते हैं, जिससे रोजमर्रा के लेनदेन आसान बने रहते हैं।

Bank Holiday: बैंक कब बंद रहते हैं?

अगर बैंक बंद रहने की बात करें, तो देशभर में रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के अवसर पर भी बैंकों में अवकाश रहता है। ये छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि हर राज्य का अपना छुट्टियों का कैलेंडर होता है। ऐसे में यदि आप बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें। इससे समय की बचत होगी और किसी भी असुविधा से बचा जा सकेगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article