बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 23 मई 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शनिवार 23 मई 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वालों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। इसलिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट देखना ना भूलें।

Image

आज बैंक बंद है या खुला है, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today : आज शनिवार 23 मई 2026 है। बैंकिंग से जुड़े कई जरूरी कामों के लिए लोगों को अक्सर बैंक शाखा जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोग अपने बैंकिंग कार्य शनिवार को निपटाना ज्यादा सुविधाजनक मानते हैं, क्योंकि अधिकांश दफ्तरों में इस दिन अवकाश रहता है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि इस शनिवार बैंक खुले रहेंगे या बंद (Bank Holiday)। आरबीआई के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं। वहीं, पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं और सभी बैंकिंग सेवाएं जारी रहती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर जांच लेना चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस दिन, किस राज्य में और किस कारण से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी कामों की योजना बनाने से पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट देखना बेहद अहम है। आइए जानते हैं कि आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद।

Bank Holiday Today: देश भर में आज बंद रहेंगे बैंक

आज शनिवार 23 मई 2026 है। यह मई महीने का चौथा शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर पहले, तीसरे और 5वें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई खास छुट्टी का ऐलान नहीं किया जाए। इससे साफ होता है कि आज देश भर में बैंक बंद रहेंगे यानी आज बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

Bank Holiday: मई 2026 की बाकी बैंक छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टीप्रभावित राज्य
23 मई, 2026शनिवारचौथा शनिवारसभी राज्य
24 मई, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)सभी राज्य
26 मई, 2026मंगलवारकाजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिनगुजरात, चंडीगढ़, राजस्थान, नागालैंड, पश्चिम बंगाल
27 मई, 2026बुधवारईद-उल-अजहा (बकरी ईद)त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड
28 मई, 2026गुरुवारईद-उल-अजहा जारी (बकरी ईद)जम्मू-कश्मीर
31 मई, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)सभी राज्य

बैंक शाखाएं भले ही छुट्टियों के दौरान बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं लगातार चालू रहती हैं। ग्राहक एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं, यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी बैंक अवकाश का ऑनलाइन लेनदेन और डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ता।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल की शुरुआत में पूरे वर्ष के लिए बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है। इस सूची में राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और प्रत्येक महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं, ताकि लोग अपने बैंकिंग कार्यों की पहले से योजना बना सकें। RBI बैंक छुट्टियों को मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में बांटता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, आरटीजीएस अवकाश और बैंक खातों के समापन से जुड़े अवकाश।

देशभर में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक अवकाश घोषित किया जाता है। अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की तारीखें अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले स्थानीय अवकाश सूची की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article