बिजनेस

Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 3 अप्रैल को कहां-कहां बंद हैं बैंक और क्यों? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 है। आज कई राज्यों में बैंक बंद हैं। आज गुड फ्राइडे का त्योहार है इसलिए बैंक जाने से पहले जान लीजिए आपके राज्य में बैंक बंद तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) जानने के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें।

Image

आज बैंक बंद हैं या खुले हैं यहां जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today : आज शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 है। देश के कई राज्यों में आज बैंक बंद हैं। इस महीने कई त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक छुट्टियों अलग-अलग दिन है। आज कई प्रदेशों में त्योहार की वजह से बैंक बंद हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार पूरे देश में एक साथ एक दिन बैंकों में छुट्टी नहीं होती हैं। इसका मतलब है कि जब कुछ राज्यों में बैंक बंद रहते हैं तो अन्य राज्यों में बैंक खुले रहते हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले RBI द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक हर साल छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस दिन, किस राज्य या शहर में और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले एक बार इस लिस्ट को जरूर लें।

Bank Holiday: आज 3 अप्रैल 2026 को इन राज्यों में बंद हैं बैंक और क्यों

आज शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे की वजह से देश के कई राज्यों में बैंकों में छुट्टी है। बैंक ग्राहकों के बीच इस बात को लेकर भारी कन्फ्यूजन है कि आज 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को बैंक खुले रहेंगे या बंद। गुड फ्राइडे ईस्टर से पहले मनाया जाता है और यह ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने की घटना का प्रतीक है। दुनिया भर के ईसाइयों के लिए यह पारंपरिक रूप से शोक, प्रार्थना, चिंतन और उपवास का दिन होता है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, भारत के कई हिस्सों में आज गुड फ्राइडे के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और कई अन्य राज्यों में बैंक अवकाश है। जबकि त्रिपुरा, चंडीगढ़, असम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में बैंक खुले हैं।

Bank Holiday: अप्रैल 2026 की बाकी बैंक छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टीकहां होगी छुट्टी
3 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडेज़्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन त्रिपुरा, चंडीगढ़, असम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में बैंक खुले हैं।
5 अप्रैलरविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरा भारत
11 अप्रैलशनिवारदूसरा शनिवारपूरा भारत
12 अप्रैलरविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरा भारत
13 अप्रैलसोमवारबैसाखी / क्षेत्रीय नया सालचुनिंदा राज्य
14 अप्रैलमंगलवारडॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती, बैसाखी, बोहाग बिहू, तमिल नव वर्षमिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
15 अप्रैलबुधवारबंगाली नववर्ष दिवस (नबावर्षा), बोहाग बिहू, विशु, हिमाचल दिवसत्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।
16 अप्रैलगुरुवारबोहाग बिहूअसम में बैंक बंद रहेंगे
19 अप्रैलरविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरा भारत
20 अप्रैलसोमवारबसव जयंतीकर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे
21 अप्रैलमंगलवारगरिया पूजात्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे
25 अप्रैलशनिवारचौथा शनिवारपूरा भारत
26 अप्रैलरविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरा भारत

Bank Holiday: छुट्टियों में भी जारी रहती हैं डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

बैंक अवकाश के दौरान शाखाएं भले बंद रहें, लेकिन ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहती हैं। एटीएम से नकद निकासी, यूपीआई के जरिए भुगतान, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं 24x7 उपलब्ध रहती हैं। यानी छुट्टियों में भी आप अपने सभी ऑनलाइन लेन-देन बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

Bank Holiday: RBI जारी करता है छुट्टियों की लिस्ट

हर साल की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, अलग-अलग राज्यों के त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं। इससे लोगों को अपने बैंकिंग कार्यों की पहले से योजना बनाने में मदद मिलती है। RBI इन छुट्टियों को तीन श्रेणियों में बांटता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, RTGS अवकाश और बैंक खातों के समापन से जुड़े अवकाश।

Bank Holiday: इन दिनों बंद रहते हैं बैंक

देशभर में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक अवकाश रहता है। चूंकि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां भिन्न हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article