Bank Holiday Today : आज शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 है। अक्टूबर महीना का आखिरी दिन है। आज के दिन सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती की जयंती है। क्या इस मौके पर बैंक बंद हैं? इसको लेकर आपके मन में अगर कोई कंफ्यूजन है कि कहीं आज आपके प्रदेश और शहरों में बैंक बंद तो नहीं है। इसलिए हम आपके लिए बैंक जाने की प्लानिंग करने से पहले बैंकों की छुट्टी की लिस्ट यहां बता रहे हैं। आप बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देख लें। क्योंकि स्थानीय छुट्टियों के आधार पर बैंकों में छुट्टी राज्यों में अलग-अलग होती हैं। आइए जानते हैं आज बैंक बंद हैं या नहीं।
आज 31 अक्टूबर को कहां और क्यों बंद हैं बैंक
आज शुक्रवार को गुजरात में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर शुक्रवार को बैंक हॉलिडे घोषित किया गया है। आपकी जानकारी के लिए हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें भारत के लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। क्योंकि आजादी के बाद उन्होंने देश की 562 रियासतों को एक साथ मिलाकर एक एकीकृत भारत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी मौके पर गुजरात में बैंक बंद रहते हैं, जबकि दूसरे राज्यों में बैंक खुले रहते हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर और नवंबर महीने में बैंक में कितनी छुट्टियां हैं।
अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
31 अक्टूबर को देश में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
नवंबर 2025 में बैंकों की छुट्टियां
RBI ने 5 नवंबर को बैंकों के लिए नवंबर की छुट्टियों की घोषणा की है। इस दिन गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। बेंगलुरु में कन्नड़ राजोत्सव और देहरादून में इगास बगवाल के कारण 1 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। 7 नवंबर को शिलांग में बांग्ला महोत्सव है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे। 8 नवंबर दूसरा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। रविवार के कारण 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। 22 नवंबर चौथा शनिवार है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे। पूरे महीने में 9 से 10 दिन बैंक बंद रहेंगे।
नवंबर 2025 के बैंक हॉलिडे की लिस्ट
- 1 नवंबर (शनिवार) – कन्नड़ राज्योत्सव (कर्नाटक) एवं इगास बगवाल (उत्तराखंड) – बैंक बंद
- 2 नवंबर (रविवार) – रविवार, बैंक बंद
- 5 नवंबर (बुधवार) – गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा – पूरे देश में बैंक बंद
- 7 नवंबर (शुक्रवार) – बंगला महोत्सव (मेघालय) – बैंक बंद
- 8 नवंबर (शनिवार) – दूसरा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद
- 9 नवंबर (रविवार) – रविवार – बैंक बंद
- 16 नवंबर (रविवार) – रविवार – बैंक बंद
- 22 नवंबर (शनिवार) – चौथा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद
- 23 नवंबर (रविवार) – रविवार – बैंक बंद
- 30 नवंबर (रविवार) – रविवार – बैंक बंद
छुट्टियों में करें ऑनलाइन बैंकिंग
छुट्टियों के दौरान भी आप बिना किसी रुकावट के ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। ये सेवाएं तभी प्रभावित होती हैं जब कोई तकनीकी समस्या या आधिकारिक सूचना जारी की जाती है। अगर आपको कैश की जरूरत पड़े, तो एटीएम मशीनें सामान्य रूप से काम करती रहती हैं। इसके अलावा डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म जैसे बैंकिंग ऐप्स और UPI सेवाएं भी छुट्टियों में सुचारू रूप से चालू रहती हैं।
Bank Holiday: कब रहते हैं बैंक बंद?
बैंक सप्ताहांत के अलावा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर बंद रहते हैं। इन छुट्टियों की तारीखें हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि प्रत्येक राज्य का अपना बैंक हॉलिडे कैलेंडर होता है। इसलिए अगर आप किसी दिन बैंक जाने की प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट अवश्य जांच लें, ताकि आपको किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
