बिजनेस

केआरएन हीट IPO को 213.26 गुना मिला सब्सक्रिप्शन, बड़े निवेशकों से 100 करोड़ रुपये जुटाए

KRN Heat's IPO: आरंभिक शेयर बिक्री में 1,09,93,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,34,43,38,230 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। बुधवार को केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड के IPO को शेयर बिक्री के लिए खुलने के कुछ ही मिनटों में पूर्ण अभिदान मिल गया और अंत में यह 23.73 गुना अभिदान के साथ बंद हुआ।

Image

KRN Heat's IPO.

Photo : iStock

KRN Heat's IPO: केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को शुक्रवार को शेयर बिक्री के आखिरी दिन 213.26 गुना अभिदान मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में 1,09,93,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,34,43,38,230 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 430.39 गुना मिला सब्सक्रिप्शन

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 430.39 गुना जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 253.04 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 96.50 गुना अभिदान मिला। बुधवार को केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड के IPO को शेयर बिक्री के लिए खुलने के कुछ ही मिनटों में पूर्ण अभिदान मिल गया और अंत में यह 23.73 गुना अभिदान के साथ बंद हुआ। केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन ने मंगलवार को कहा कि उसने एंकर यानी बड़े निवेशकों से 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

केआरएन हीट IPO का कितना है प्राइस बैंड

कंपनी के 342 करोड़ रुपये के IPO के लिए मूल्य दायरा 209-220 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। केआरएन हीट एक्सचेंजर के IPO में 1,55,43,000 इक्विटी शेयरों का नया निर्गम शामिल है। लगभग 242.5 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग राजस्थान के अलवर के नीमराणा में एक नई विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी केआरएन एचवीएसी प्रोडक्ट्स में निवेश के लिए किया जाएगा और शेष राशि का उपयोग सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article