बिजनेस

13 साल के बच्चे का बिजनेस आइडिया सुन अमिताभ बच्चन हैरान, बोले- भारत का भविष्य उज्ज्वल

KBC 15 Contestant Namish Business Idea: अमिताभ ने नमिश से पूछा कि आप कौन सा बिजनेस करना चाहते हैं? छोटे लड़के ने जवाब दिया, 'सर, मेरा बिजनेस आइडिया एक शू कंपनी खोलने का है।

Image

KBC-15 शो के प्रोमो में नमिश, सोर्स- Sony Liv

Business Idea Of 13 Year Old Boy In KBC: 'कौन बनेगा करोड़पति 15' शो में 13 साल के एक बच्चे का विजन सुन अमिताभ बच्चन हैरान रह गए। तेलंगाना के आठवीं क्लास के छात्र नमिश चोपड़ा ने हॉट सीट पर जब बिग बी को अपना बिजनेस प्लान बताया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। वह उनके विजन और सोच से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य उज्जवल है। बिग बी ने अपने समय को याद करते हुए नमिश से कहा कि जब मैं 13 साल का था तो अपने जूतों के फीते तक ठीक से नहीं बांध पाता था।

कौन सा बिजनेस करना चाहते हैं नमिश

नमिश का रिपोर्ट कार्ड पढ़ते हुए अमिताभ ने जब नमिशन के एंबीशन वाले सेक्शन के बारे में पढ़ा, तो उसमें लिखा था मैं एक सफल बिजनेसमैन बनना चाहता हूं। अमिताभ ने नमिश से पूछा आप महज 13 साल की उम्र में ऐसा सोचते हैं। जब मैं 13 साल का था तब मैं अपने जूतों के फीते भी नहीं बांध पाता था। आप कैसे कर लेते हैं...? आप कौन सा बिजनेस करना चाहते हैं? छोटे लड़के ने जवाब दिया, 'सर, मेरा बिजनेस आइडिया एक शू कंपनी खोलने का है। कंपनी का नाम 'बूट ऐस' होगा। मेरे लिए, ऐस का मतलब मेरी कंपनी या मेरे बिजनेस के लिए 3 एड्रेसेबल मार्केट हैं।

नमिश ने बताया बिजनेस प्लान

अपनी बिजनेस प्लान बताते हुए नमिश ने कहा कि उनकी 3 बाजार पर नजर रहेगी। पहला है आर्म्ड फोर्सेज... कई सैनिकों को भारी जूते पहनने के चलते पैर, घुटने और पीठ दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। वे उन जूतों को पहनकर घूमते रहते हैं और अलग-अलग जगहों पर जाते रहते हैं जिससे उनकी हालत खराब हो जाती है। तो मेरी कंपनी ने इन सबका समाधान ढूंढेंगी। हमें उनके लिए ऐसे जूते बनाने चाहिए जो टिकाऊ, आरामदायक और लंबे समय तक चलने वाले हों और इससे उनकी समस्याएं हल हो जाएगी।

दूसरा एड्रेसेबल मार्केट आम आदमी है। हम अपने किसानों का उदाहरण ले सकते हैं। वे खेतों में काम करते हैं और उन्हें समान समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनके पैरों, घुटनों और पीठ में दर्द रहता है। उनके लिए भी मेरा यही विचार है। हमें उनके लिए आरामदायक जूते बनाने चाहिए जो लंबे समय तक चलने वाले और टिकाऊ हों।

तीसरा मार्केट अभिजात वर्ग है, जिसमें व्यवसायी और जेन जेड शामिल हैं। वे अपने जूतों को कस्टमाइज करना चाहते हैं और अपने जूतों को ज्यादा आरामदायक बनाना चाहते हैं। तो मेरा विचार यह है कि अगर वे मेरी कंपनी से जूते खरीदते हैं, तो वे एक ऐप के माध्यम से अपने जूते का कलर बदल सकते हैं। नामिश ने कहा कि वह केबीसी में जीती हुई राशि का इस्तेमाल मैं अपनी एजुकेशन और बिजनेस के फंड में लगाना चाहता हूं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article