बिजनेस

Bank Holidays In July: जुलाई में बैंकों की हैं 12 छुट्टियां, जानें किस दिन किस राज्य में रहेंगे बंद

Bank Holidays In July: अगले महीने 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इन दिनों में एटीएम का यूज कर सकते हैं। साथ ही इंटरनेट बैंकिंग भी यूज कर पाएंगे।

Image

जुलाई में बैंकों की छुट्टियां

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जुलाई में बैंकों की 12 छुट्टियां
  • आरबीआई ने जारी की लिस्ट
  • इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू

Bank Holidays In July: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई महीने के लिए बैंकों की 12 छुट्टियां घोषित की हैं। इन 12 दिनों में बैंक बंद रहेंगे, जिनमें दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार शामिल हैं। बैंक हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं, लेकिन हर रविवार को बंद रहते हैं। हालांकि ध्यान रहे कि कुछ छुट्टियों पर चुनिंदा राज्यों में बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी राज्यों में बैंक खुले रहते हैं। आगे चेक करें अपने राज्य की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट।

ये भी पढ़ें -

दिन और तारीखछुट्टी का कारणकहां-कहां बंद रहेंगे बैंक
बुधवार 3 जुलाईबेहदीनखलममेघालय
शनिवार 6 जुलाईमिजो हमेइछे इंसुइखौम पावल (एमएचआईपी) दिवसमिजोरम
रविवार 7 जुलाईवीकेंडपूरा देश
सोमवार 8 जुलाईकांग रथ यात्रामणिपुर
मंगलवार 9 जुलाईद्रुकपा त्शे-जीसिक्किम
शनिवार 13 जुलाईदूसरा शनिवारपूरा देश
रविवार 14 जुलाईवीकेंडपूरा देश
मंगलवार 16 जुलाईहरेलाउत्तराखंड
बुधवार 17 जुलाईआशूरा / यू तिरोत सिंग दिवस / मुहर्रमउत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, मेघालय, राजस्थान, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा
रविवार 21 जुलाईवीकेंडपूरा देश
शनिवार 27 जुलाईचौथा शनिवारपूरा देश
रविवार 28 जुलाईवीकेंडपूरा देश

चालू रहेंगे एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं

आरबीआई राज्य सरकारों के साथ मिलकर राष्ट्रीय/राज्य अवकाश, सांस्कृतिक या धार्मिक अनुष्ठानों और ऑपरेशनल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बैंक अवकाश कैलेंडर बनाता है। आरबीआई आधिकारिक चैनलों के जरिए साल के लिए बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी करता है।

छुट्टियों वाले दिन इंटरनेट बैंकिंग सेवाएँ 24x7 चालू रहती हैं, जिससे ग्राहक मोबाइल एप्लिकेशन, ऑनलाइन बैंक वेबसाइट या एटीएम के जरिए लेन-देन हो सकती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article