बिजनेस

आपकी गोल्ड ज्वेलरी असली है या नकली? जानें चेक करने का आसान तरीका

गोल्ड खरीदने की खुशी और उत्साह में अक्सर हम कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं और बाद में पछताते रहते हैं। इसलिए सोने के आभूषण खरीदते समय कई बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

Image

सोने के गहने की खरीदारी

धनतेरस और दिवाली पर सोने की ज्वैलरी की जमकर खरीदारी होती है। इस बार सोने का भाव रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने से मार्केट अभी ठंडा है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि सोने के गहने की बिक्री नहीं होगी। धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग अपने बजट के अनुसार सोने के सिक्के या गहने खरीदेंगे। बढ़ी कीमत को देखते हुए ज्वैलर्स भी इस बार हल्के गहने और 0.5 ग्राम के सिक्के लेकर आए हैं। अगर आप इस त्योहारी सीजन में सोने के गहने खरीदेंगे तो शुद्धता जरूर चेक कर लें। आइए जानते हैं कि आप ये कैसे आसानी से कर सकते हैं।

हॉलमार्क जरूर चेक करें

सोने के आभूषण की शुद्धता जांचने का सबसे आसान और विश्वसनीय तरीका है BIS हॉलमार्क देखना। हर असली सोने के आभूषण पर अब एक छोटी सी मुहर लगी होती है जो आपको उसका कैरेट, BIS लोगो और एक विशिष्ट HUID नंबर बताती है। यह HUID आभूषण के पहचान पत्र की तरह होता है, और आप इसे BIS केयर ऐप पर तुरंत सत्यापित कर सकते हैं। हॉलमार्क नहीं है तो गहने नहीं खरदें।

कैरेट की जानकारी लेना नहीं भूलें

सोने की कीमत बढ़ने के बाद ज्वैलर्स 14K, 16K, 18K, 20K और 22K कैरेट के गहने बेच रहे हैं। ज्यादातर आभूषण 22K सोने के होते हैं, जो 91.6% शुद्ध होता है। अगर आप मज़बूती और थोड़ी कम कीमत चाहते हैं, तो 18K सोने का आभूषण एक अच्छा विकल्प है। छोटे जगहों पर ज्वैलर्स कैरेट के साथ ही खेल करते हैं। इसिलए आप जितना कैरेट को जानेंगे, उतना सही खरीदारी कर पाएंगे। ज्वैलर्स भी आपको गलत गहने नहीं बेच पाएगा।

BIS केयर ऐप का इस्तेमाल करें

गहने की खरीदारी में सिर्फ ज्वैलर्स की बातों पर भरोसा न करें। HUID नंबर देखने के लिए BIS केयर ऐप का इस्तेमाल करें। इसमें एक मिनट से भी कम समय लगता है और आपको गहने की शुद्धता जान लेंगे। खरीद रहे हों।

बिल को नजरअंदाज न करें

सिर्फ शुद्धता ही मायने नहीं रखती। सोने के गहनों के बिल में कई छिपे हुए अतिरिक्त शुल्क भी हो सकते हैं। सिर्फ़ मेकिंग चार्ज ही डिजाइन की जटिलता के आधार पर 8% से 20% तक बढ़ सकता है, और उसके ऊपर GST भी लगता है। हमेशा पूरी जानकारी मांगें ताकि आपको पता रहे कि आप किस चीज के लिए भुगतान कर रहे हैं।

जेम स्टोन की शुद्धता भी जांचें

अगर आप डायमंड, रूबी या किसी और जेम स्टोन (कीमती पत्थर) वाले गहने खरीद रहे हैं, तो उनकी शुद्धता भी जरूर जांचे। जब आप इन स्टोन के लिए भी पूरे पैसे चुकाते हैं, तो गोल्ड के साथ जेम स्टोन की क्वॉलिटी का भी ध्यान रखना चाहिए।

सोने की खरीदारी में सावधानी और सर्तकता जरूरी

दिल्ली डायमंड हाउस ऑफ रिंग्स के फाउंडर, सुमित गर्ग के अनुसार सोने की खरीदारी में सर्तकता बहुत जरूरी है। सोना एक प्रेशियस मेटल है। अगर आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो अपना नुकसान करा लेंगे। इसलिए आप ज्वेलरी खरीद रहे हैं या सोने के सिक्के, सर्तकता और सावधानी जरूर बरतें। आप कैरेट, वजन, रेट, हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज का खास ख्याल रखें। ऐसा कर न सिर्फ आप सही सोना खरीदेंगे बल्कि बाद की पेरशानियों से बच जाएंगे। इतना ही नहीं, आप बचत भी करेंगे। इसलिए सोने की खरीदारी में हमेशा छोटी-छोटी गलतियों से बचने को कोशिश जरूर करें।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article