Torrent Pharma Share Price Target: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक में बढ़त देखने को मिल रही है। ET NOW Swadesh के खास शो में ब्रोकरेज फर्म Emkay Global के कपिल शाह ने फार्मा सेक्टर की कंपनी Torrent Pharma का भविष्य में निवेश के लिए शेयर प्राइस टारेगट बताया है तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Torrent Pharma Share Price Target: टोरेंट फार्मा शेयर प्राइस टारगेट
ET NOW Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट कपिल शाह ने इस स्टॉक को 2683 के लेवल पर BUY करने की राय दी है। एक्सपर्ट ने इस शेयर पर 2750 रुपये का टारगेट प्राइस और 2640 रुपये का स्टॉप लॉस लगाने की राय दी है।
Torrent Pharma Share Price: टोरेंट फार्मा शेयर प्राइस
BSE पर आज कंपनी का शेयर 0.05% यानी 1.35 रुपये की गिरावट के साथ 2,698.60 रुपये पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी दिन यानी गुरूवार को यह NSE पर 2.08% यानी 55 रुपये की तेजी के साथ 2,703.95 रुपये पर बंद हुआ था।
Torrent Pharma Share Price History: टोरेंट फार्मा शेयर प्राइस इतिहास
NSE के डेटा के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 6 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 6 प्रतिशत से अधिक, पिछले 6 महीने में 32 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 साल में 65 प्रतिशत से अधिक, पिछले 5 साल में 224 प्रतिशत से अधिक और पिछले 10 साल में 808 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
Torrent Pharma Dividend: डिविडेंड
कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में यह जानकारी दी है कि कंपनी के बोर्ड मेंबर्स आगामी 24 मई 2024 को फाइनल डिविडेंड और वित्त वर्ष 24 के मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजों पर विचार करने के लिए बैठक करेंगे।
Torrent Pharma Dividend History: टोरेंट फार्मा डिविडेंड इतिहास
कंपनी ने निवेशकों को साल फरवरी 2024 में 22 रुपये का डिविडेंड, साल 2023 में दो बार- जून में 8 रुपये का डिविडेंड और फरवरी में 14 रुपये का डिविडेंड और साल 2022 में 23 रुपये का डिविडेंड जिसमें 15 रुपये का स्पेशल डिविडेंड दिया था।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
