IRCTC Share Target Price: बीते शनिवार को भी शेयर बाजार खुला था। शनिवार को आईआरसीटीसी (IRCTC) का शेयर 65.80 रु या 6.33 फीसदी की मजबूती के साथ 1105.85 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 87920 करोड़ रु से अधिक है। IRCTC के शेयर में अभी और थोड़ी तेजी आ सकती है। ऐसे में IRCTC के शेयर खरीद कर कमाई की जा सकती है। आगे जानिए कि IRCTC के लिए मार्केट एक्सपर्ट ने कितना टार्गेट दिया है।
ये भी पढ़ें -
क्या अभी खरीदने के लिए आईआरसीटीसी एक अच्छा शेयर है?
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक बोनान्जा पोर्टफोलियो के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट कुणाल कांबले के अनुसार IRCTC में डेली टाइम फ्रेम पर एक रेक्टेंगल ब्रेकआउट देखा गया है, जो शेयर में तेजी के ट्रेंड को दर्शाता है।
ब्रेकआउट के दिन वॉल्यूम में धीरे-धीरे वृद्धि यह दर्शाती है कि खरीदार इस शेयर में एक्टिव हैं।
आईआरसीटीसी का टार्गेट प्राइस क्या है?
कांबले के अनुसार IRCTC के शेयर के लिए टार्गेट 1130 रु का है। जबकि इसका मौजूदा भाव 1105.85 रु है। उन्होंने शेयर के लिए 1075 रु का स्टॉपलॉस रखने को भी कहा है। यानी अगर ये शेयर यहां तक गिरे तो घाटा लेकर शेयर से निकल जाएं।
क्या IRCTC अभी खरीदने के लिए एक अच्छा शेयर है?
इस शेयर में कुछ समय से तेजी जारी है। बाकी आने वाले समय में शेयर और ऊपर चढ़ सकता है। इसलिए खरीदने के लिए ये भी एक अच्छा शेयर हो सकता है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
