बिजनेस

250 रु से सस्ते 3 शेयरों में कमाई का मौका, Zomato, अशोक लेलैंड और मदरसन सूमी दे सकते हैं 18% तक रिटर्न

Cheap Stocks To Buy: एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने जोमैटो को 230 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। जोमैटो का मौजूदा बाजार मूल्य 194.80 रुपये है। ये शेयर मौजूदा भाव से 18 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Image

सस्ते शेयरों में कमाई का मौका

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 3 शेयरों में कमाई का मौका
  • मिल सकता है 18 फीसदी तक रिटर्न
  • अशोक लेलैंड और मदरसन सूमी हैं शामिल

Cheap Stocks To Buy: यदि आप शेयर बाजार में सस्ते शेयरों की तलाश में है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। हम आपको यहां ऐसे 3 शेयरों की जानकारी देंगे, जिनकी रेट 250 रु से कम है और अलग-अलग ब्रोकरेज फर्मों ने इन शेयरों में निवेश की सलाह दी है। इन शेयरों में जोमैटो (Zomato), मदरसन सूमी वायरिंग इंडिया (Motherson Sumi Wiring India) और अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

जोमैटो (Zomato)

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने जोमैटो को 230 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। जोमैटो का मौजूदा बाजार मूल्य 194.80 रुपये है। ये शेयर मौजूदा भाव से 18 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

मदरसन सूमी वायरिंग इंडिया (Motherson Sumi Wiring India)

मोतीलाल ओसवाल ने मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया को 80 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया का मौजूदा मार्केट प्राइस 69.10 रुपये है। इससे आपको करीब 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland)

एक्सिस सिक्योरिटीज ने अशोक लेलैंड को 232 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। अशोक लेलैंड लिमिटेड के शेयर का मौजूदा प्राइस 210 रु है। यानी आपको आराम से 15 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article