बिजनेस

IPO Update: ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन कंपनी का कमाल, लिस्टिंग के बाद 36 फीसदी चढ़े शेयर, जानें इस टायर कंपनी का भी प्लान

IPO Update: टॉलिंस टायर्स लिमिटेड का आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा। आईपीओ के लिए 215-226 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। वहीं इकोस (इंडिया) मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड (ईसीओएस) का शेयर आईपीओ प्राइस 334 रुपये से 17 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ बुधवार को बाजार में लिस्ट हुआ।

Image

आईपीओ अपडेट

IPO Update:ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन कंपनी इकोस (इंडिया) मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड (ईसीओएस) का शेयर आईपीओ प्राइस 334 रुपये से 17 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ बुधवार को बाजार में लिस्ट हुआ।बीएसई पर शेयर आईपीओ प्राइस से 17.15 प्रतिशत उछाल के साथ 391.30 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में यह 36.52 प्रतिशत बढ़कर 456 रुपये पर पहुंच गया।एनएसई पर शेयर ने 16.76 प्रतिशत उछाल के साथ 390 रुपये पर शुरुआत की।कंपनी की मार्केट कैप 2,540.70 करोड़ रुपये रहा।

600 करोड़ का IPO

इकोस (इंडिया) मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड (ईसीओएस) के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन गत शुक्रवार को 64.18 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।कंपनी ने अपने 601 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 318-334 रुपये प्रति शेयर तय किया था।दिल्ली स्थित यह कंपनी 25 वर्षों से अधिक समय से कॉर्पोरेट ग्राहकों को ‘शोफर्ड कार रेंटल’ (सीसीआर) और कर्मचारी परिवहन सेवाएं (ईटीएस) प्रदान कर रही है।

Tolins Tyres IPO

टॉलिंस टायर्स लिमिटेड का आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा। आईपीओ के लिए 215-226 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

टायर विनिर्माता ने कहा कि 230 करोड़ रुपये का उसका आईपीओ 11 सितंबर को बंद होगा। वहीं प्रमुख (एंकर) निवेशक छह सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।केरल की इस कंपनी के आईपीओ में 200 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयरों के अलावा प्रवर्तकों के पास रखे 30 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश भी शामिल है।टॉलिंस टायर आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल वर्किंग कैपिट जरूरतों को पूरा करने, कर्ज भुगतान और अपनी सहयोगी कंपनियो में निवेश पर करेगी।टॉलिंस टायर्स अपने उत्पादों का निर्यात पश्चिम एशिया, पूर्वी अफ्रीका, जॉर्डन, केन्या और मिस्र सहित करीब 40 देशों में करती है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article