बिजनेस

7 कंपनियों के खुलने वाले हैं IPO, इस हफ्ते खत्म होगा इंतजार, पैसा रखें तैयार

Upcoming IPO: आईटी कंपनी Cyient की सब्सडियरी कंपनी सीएंट डीएलएम का आईपीओ 27 जून को खुलकर 30 जून को बंद होगा। इसके आईपीओ में 2.23 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। शेयरों के लिए प्राइस बैंड 250-265 रुपये का होगा।

Image

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते 7 कंपनियों के आईपीओ खुलेंगे
  • 3 मेन बोर्ड के होंगे इश्यू
  • 4 एसएमई आईपीओ शामिल

Upcoming IPO: आईपीओ मार्केट (IPO Market) में फिर से हलचल दिख रही है। अगले हफ्ते 7 कंपनियां अपना IPO लाने जा रही हैं। इनमें से 3 तीन कंपनियों के IPO मेन बोर्ड के होंगे, जबकि बाकी 4 स्मॉल एंड मिड एंटरप्राइज या एसएमई (SME) के होंगे। आईपीओ के जरिए ये सातों कंपनियां मिल कर करीब 1,600 करोड़ रुपये से अधिक पैसा जुटाएंगी। आगे जानिए इन आईपीओ की डिटेल।

आइडियाफोर्ज (ideaForge)

ये एक ड्रोन बनाने वाली कंपनी है। इसका आईपीओ 26 जून को खुलकर 29 जून को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों के लिए 638-672 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है।

सीएंट डीएलएम (Cyient DLM)

आईटी कंपनी Cyient की सब्सडियरी कंपनी सीएंट डीएलएम का आईपीओ 27 जून को खुलकर 30 जून को बंद होगा। इसके आईपीओ में 2.23 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। शेयरों के लिए प्राइस बैंड 250-265 रुपये का होगा।

पीकेएच वेंचर्स (PKH Ventures)

इस कंपनी का आईपीओ 30 जून से 4 जुलाई तक के लिए खुलेगा। ये एक कंस्ट्रक्शन और डेवलपमेंट कंपनी है, जिसके आईपीओ में शेयरों के लिए अभी तक प्राइस बैंड का खुलासा नहीं हुआ है।

पेंटागन रबर (Pentagon Rubber)

पेंटागन रबर (Pentagon Rubber) कनवेयर बेल्ट बनाने वाली कंपनी है, जिसका आईपीओ SME सेगमेंट में आएगा। इसका आईपीओ 26 जून से 30 जून तक के लिए खुलेगा। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 65-70 रुपये है।

ग्लोबल पेट (Global Pet)

ग्लोबल पेट इंडस्ट्रीज का इश्यू अगले हफ्ते दूसरा एसएमई आईपीओ होगा, जो कि 29 जून से 3 जुलाई तक के लिए खुलेगा। शेयरों के लिए 49 रुपये का रेट रहेगा।

त्रिध्या टेक (Tridhya Tech)

ये एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी है, जिसका आईपीओ 30 जून से 5 जुलाई तक के लिए खुलेगा। इसके आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 35-42 रुपये का रहेगा।

सिनोप्टिक्स टेक्नोलॉजीज (Synoptics Technologies)

इस आईटी सर्विस कंपनी का आईपीओ की डेट भी 30 जून से 5 जुलाई तक की है। इसके शेयरों के लिए 237 रुपये का रेट रहेगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article