बिजनेस

Share Bazar: 9 दिन में 10 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत, शेयर बाजार ने शुक्रवार को बनाया ऑलटाइम हाई

Sensex, Share Bazar: बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण नौ कारोबारी दिनों में 10,00,028 करोड़ रुपये बढ़कर 4,64,39,993.77 करोड़ रुपये (5.54 हजार अरब डॉलर) हो गया।

Image

शेयर बाजार ने किया मालामाल

Photo : iStock

Sensex, Share Bazar:शेयर बाजार में नौ दिनों की तेजी के दौर में निवेशकों की संपत्ति 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स दो प्रतिशत से अधिक चढ़ गया।अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और घरेलू निवेशकों की खरीदारी के समर्थन के बीच बाजार में तेजी रही।नौ दिनों की तेजी में बीएसई बेंचमार्क 1,941.09 अंक या 2.41 प्रतिशत चढ़ा।लगातार नौवें सत्र में शुक्रवार को तेजी के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क 231.16 अंक चढ़कर 82,365.77 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 502.42 अंक उछलकर 82,637.03 के रिकॉर्ड दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

कितनी बढ़ी मार्केट कैप

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण नौ कारोबारी दिनों में 10,00,028 करोड़ रुपये बढ़कर 4,64,39,993.77 करोड़ रुपये (5.54 हजार अरब डॉलर) हो गया।मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने बताया कि व्यापक आधार पर खरीदारी के समर्थन के कारण बेंचमार्क सूचकांकों ने सकारात्मक कारोबारी सत्र में नई ऊंचाई को छुआ, क्योंकि पिछले सप्ताह जैक्सन होल बैठक के बाद अगले महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने निवेशकों की धारणा को और सकारात्मक कर दिया है।

साप्ताहिक मोर्चे पर, बीएसई बेंचमार्क 1,279.56 अंक या 1.57 प्रतिशत उछला।

किन शेयरों में रही तेजी

शुक्रवार को बीएसई पर कुल 2,228 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1,701 शेयरों में गिरावट आई और 116 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड सबसे ज्यादा लाभ में रहीं।दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और आईटीसी घाटे में रहीं।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article