बिजनेस

Innova Captab IPO: इनोवा कैपटैब का आईपीओ खुला, 210 रु पहुंचा GMP, जानें कब तक निवेश का मौका

Innova Captab IPO GMP: नॉन-लिस्टेड मार्केट में इनोवा कैपटैब का मौजूदा जीएमपी 210 रुपये है। जीएमपी संकेत देता है कि कोई शेयर प्राइस बैंड से कितना ऊपर लिस्ट हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि ये लिस्टिंग तक घट भी सकता है।

Image

इनोवा कैपटैब आईपीओ जीएमपी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • खुल गया इनोवा कैपटैब का आईपीओ
  • 210 रु पहुंचा GMP
  • 26 दिसंबर तक निवेश का मौका

Innova Captab IPO GMP: गुरुवार 21 दिसंबर से इनोवा कैपटैब (Innova Captab) का आईपीओ (IPO) खुल गया है। इसके आईपीओ में 26 दिसंबर तक निवेश का मौका है। हालांकि 23, 24 और 25 दिसंबर को शेयर बाजार (Stock Market) बंद रहने के कारण इस पब्लिक इश्यू में आवेदन नहीं किया जा सकेगा। इनोवा कैपटैब के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 426-448 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 570 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 33 शेयरों की है। यानी कम से कम 33 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है। सबसे अहम है कंपनी के शेयर का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium), जो कि काफी तगड़े मुनाफे का संकेत दे रहा है।

कितना है जीएमपी

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार बाजार विश्लेषकों के मुताबिक नॉन-लिस्टेड मार्केट में इनोवा कैपटैब का मौजूदा जीएमपी 210 रुपये है। जीएमपी संकेत देता है कि कोई शेयर प्राइस बैंड से कितना ऊपर लिस्ट हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि ये लिस्टिंग तक घट भी सकता है।

कब होंगे शेयर अलॉट और लिस्टिंग

बता दें कि आईपीओ के बाद इनोवा कैपटैब के शेयर 27 दिसंबर को अलॉट हो सकते हैं। वहीं बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर इसकी लिस्टिंग 29 दिसंबर को हो सकती है। आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी लोन चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article