Infosys Share Price And Loss Of Akshata Murthy: इंफोसिस के नतीजे ने रिकॉर्ड बना रहे शेयर बाजार की उड़ान पर ब्रेक लगाने के साथ ही कंपनी के फाउंडर की बेटी को भी बड़ा झटका दे दिया है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 9 फीसदी तक टूट गए। इसके पहले अमेरिकी डिपॉजिट रिपॉजिटरी (ADR) में भी कंपनी के शेयरों ने 13 फीसदी से ज्यादा गोता लगाया था। अब चौतरफा गिरावट का असर कंपनी के फाउंडर नारायाण मूर्ति की बेटी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति को भी हुआ है। शेयरों में गिरावट से अक्षरा मूर्ति को एक घंटे में 412 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अक्षता के पास इंफोसिस के 1.07 फीसदी शेयर हैं।
इस ऐलान से शेयर धड़ाम से गिरे
असल में जब कल इंफोसिस ने अपने तिमाही नतीजे घोषित किए तो उस दौरान उसने वैश्विक अनिश्चितताओं की बात कही थी। और उसने इसी आधार परअपने वित्त वर्ष 2023-24 के रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान में भारी कटौती का ऐलान किया। कॉन्टेंट करेंसी में इंफोसिस ने 1-3.5 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान लगाया है, जो पहले 4-7 फीसदी था। कंपनी के इस ऐलान ने निवेशकों का भरोसा डगमगा दिया और उसी का नतीजा है कि उसके शेयर अमेरिकी और भारतीय बाजार में गिर गए।
कमाई पर दिखा मंदी का असर
ग्लोबल मैक्रोइकोनॉमिक इकोनॉमिक अड़चनों के बीच कारोबार में जोरदार मंदी के मद्देनजर मार्च तिमाही के मुकाबले जून तिमाही में इंफोसिस की इनकम में मामूली ग्रोथ हुई। मार्च तिमाही में कंपनी की इनकम 37,441 करोड़ रु रही थी। वहीं मार्च तिमाही के मुकाबले इसका मुनाफा घटा है। मार्च तिमाही में कंपनी ने 6128 करोड़ रु का मुनाफा कमाया था। साल-दर-साल आधार पर जून तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट में लगभग 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और अप्रैल-जून में कंपनी का मुनाफा 5,945 करोड़ रुपये है।
ऐसे गिरा रेवेन्यू
फाइनेंशियल सर्विसेज के रेवेन्यू में 4.7 फीसदी की गिरावट
कम्युनिकेशन वर्टिकल की सेल्स में 6.1 फीसदी की गिरावट
मैन्युफैक्चरिंग के रेवेन्यू में 21.3 फीसदी
लाइफसाइंसेज रेवेन्यू में 14.9 फीसदी की ग्रोथ हुई
