बिजनेस

Infosys Share Price: इंफोसिस के CFO का इस्तीफा,अमेरिका तक हड़कंप, कंपनी के शेयर धड़ाम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 12, 2023, 07:35 PM IST

Infosys Share Price: संघराजका, जो वर्तमान में कार्यकारी उपाध्यक्ष और उप मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। कंपनी ने यह फैसला नीलांजन रॉय के इस्तीफे के बाद लिया है।

Image

इंफोसिस ने जयेश संघराजका को CFO के रूप में नियुक्त किया है।

Photo : Times Now Digital

Infosys Share Price: IT क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस लिमिटेड के सीएफओ नीलांजन रॉय ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे से हड़कंप मच गया है। और अमेरिकी शेयर बाजार में इंफोसिस के शेयर 3 फीसदी टूट गए हैं। नीलांजन इंफोसिस में 2018 से सीएफओ के रूप में सेवा दे रहे थे। वह 31 मार्च 2024 तक अपने पद पर बने रहेंगे। नीलांजल की जगह कंपनी ने जयेश संघराजका को मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है। संघराजका, इस कंपनी में कार्यकारी उपाध्यक्ष और उप मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। संघराज एक अप्रैल 2024 से सीएफओ का पद संभालेंगे।

इंफोसिस के शेयर में दिखी गिरावट

इस खबर के बाद अमेरिका के शेयर बाजार में इंफोसिस के शेयरों में सोमवार, 11 दिसंबर को शुरुआती कारोबार के दौरान 3% तक की गिरावट दिखी। सोमवार के कारोबारी सत्र में एनएसई पर इंफोसिस के शेयर 0.11% की गिरावट के साथ ₹1,489.50 पर बंद हुए।

नए CFO जयेश संघराजका के पास 25 वर्षो का अनुभव

चार्टर्ड अकाउंटेंट संघराजका के इस भूमिका के लिए 25 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव और विशेषज्ञता है। इंफोसिस में दो कार्यकाल के दौरान 18 साल से अधिक समय बिताने के बाद, उन्होंने विभिन्न नेतृत्व क्षमताओं में काम किया है, जिसमें कार्यकारी उपाध्यक्ष और डिप्टी सीएफओ के रूप में उनकी वर्तमान भूमिका भी शामिल है। उनके पास वित्त कार्यों के व्यापक स्पेक्ट्रम में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने इन्फोसिस में 18 वर्षों तक काम किया है पहली बार उन्होंने 2000-07 के बीच कंपनी में रहे और इसके बाद वह दिसंबर 2012 से अब तक कंपनी से जुड़े हुए हैं।

आठ साल से इंफोसिस के उप मुख्य वित्तीय अधिकारी

संघराजका को अक्टूबर 2015 में इंफोसिस समूह के लिए उप मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था और वर्तमान में वह निवेशक संबंध, व्यवसाय वित्त, कॉर्पोरेट वित्त, ट्रेजरी और कर सहित वित्त कार्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जिम्मेदार हैं। इसके अतिरिक्त, वह विलय और अधिग्रहण पोर्टफोलियो की भी देखरेख करते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article