बिजनेस

वाह क्या बात है! इस कंपनी ने 25 फीसदी तक बढ़ा दी कर्मचारियों की सैलरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 05:23 PM IST

Infosys: आईटी फर्म इंफोसिस का सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 11 फीसदी बढ़कर 6,021 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Image

इस कंपनी ने 25 फीसदी तक बढ़ा दी कर्मचारियों की सैलरी

Photo : BCCL

नई दिल्ली। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने कई कर्मचारियों की सैलरी में 10 फीसदी से 13 फीसदी तक की वृद्धि कर दी है। वहीं सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की सैलरी 20 फीसदी से 25 फीसदी तक बढ़ाई गई है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह वेतन लागत को कम करने की कोशिश करेगी क्योंकि कर्मचारियों की छंटनी का स्तर कम होना शुरू हो गया है।

ये है कंपनी का प्लान

भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी ने कहा कि वह यूटिलाइजेशन लेवल को बढ़ाकर और साइट पर कर्मचारियों की संख्या को कम करके वेतन लागत पर लगाम लगाने की योजना बना रही है।

सीनियर कर्मचारियों की कम बढ़ी सैलरी

इस संदर्भ में इंफोसिस में कार्यकारी उपाध्यक्ष और मानव संसाधन के समूह प्रमुख कृष्ण शंकर ने कहा कि वेतन वृद्धि ज्यादातर मामलों में 10 फीसदी से 13 फीसदी की गई है और शीर्ष प्रदर्शन करने वालों के वेतन में इससे ज्यादा यानी 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई। वेतन वृद्धि कर्मचारी ग्रेड पर निर्भर करती है। ज्यादा सैलरी वाले सीनियर मैनेजमेंट की सैलरी जूनियर कर्मचारियों की तुलना में कम बढ़ाई गई है।

मालूम हो कि वित्त वर्ष 2023 की जून तिमाही में इंफोसिस का एट्रिशन 28.4 फीसदी था, जो उद्योग के औसत से अधिक था। 30 सितंबर को समाप्त हुई दूसरी तिमाही में यह 27.1 फीसदी तक हो गया। कंपनी ने कर्मचारियों के करियर के विकास को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जैसे तेजी से प्रमोशन दिए गए और रोल रोटेशन किया गया।

आईटी प्रमुख ने पांच साल पहले 8,000 से 10,000 एनुअल प्रमोशन की तुलना में 2021-22 में 40,000 प्रमोशन किए। इंफोसिस के ईवीपी और ग्रुप एचआर हेड कृष्ण शंकर ने कहा कि इस साल यह संख्या और बढ़ सकती है। इंफोसिस ने कई अन्य कर्मचारी सेंट्रिक कार्यक्रम शुरू किए जैसे कि सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों का प्लेटिनम क्लब, जिसका उद्देश्य फ्रेशर से प्रबंधक की स्थिति तक पहुंचने में लगने वाले सालों को कम करना है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article