बिजनेस

होली से पहले लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर का रेट

LPG Cylender Pirce hike News: होल से पहले महंगाई का झटका लगा है। लगातार तीसरे महीने 19 किलो गैस वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हो गया है। इसका असर रेस्टोरेंट और होटल चलाने वाले पर होगा।

Image

एलपीजी सिलेंडर मूल्य

LPG Cylener Price Hike News: होली से पहले महंगाई का झटका लगा है। 19 किलो गैस वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हो गया है। आपको बता दें कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOC, HPCL, BPCL) ने आज से कॉमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में 28 रुपये की बढ़ोतरी की है। लगातार तीसरे महीने एलपीजी सिलेंडरों के दाम में वृद्धि की गई है। बता दें कि फरवरी महीने में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 49 रुपये और जनवरी में 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी। यानी 3 महीने में दाम में कुल 188 रुपये महंगा हो गया है।

माना जा रहा है कि अगर ईरान और इजरायल के बीच युद्ध लंबा चला तो पेट्रोल-डीजल से लेकर सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी होगी। ऐसा कच्चे तेल के दाम में वृद्धि से होगा। ईरान पर हमले के बाद से ही कच्चे तेल की कीमत में बड़ा उछाल आया है।

कहां कितनी बढ़ी कीमत?

माहदिल्ली (₹)कोलकाता (₹)मुंबई (₹)चेन्नई (₹)
01 जनवरी 20261691.501795.001642.501849.50
01 फरवरी 20261740.501844.501692.001899.50
01 मार्च 20261768.501875.501720.501929.00

हवाई ईंधन भी महंगा हुआ

आज यानी 1 मार्च से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के साथ हवाई ईंधन भी महंगा हो गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने हवाई जहाज के ईंधन यानी एटीएफ (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली में एक किलो लीटर एटीएफ की कीमत अब 816.91 डॉलर हो गई है। यानी 1,000 लीटर एटीएफ के लिए अब 96,638.14 रुपये चुकाने होंगे। जनवरी में एटीएफ की कीमत 91,393.39 रुपये था। कोलकाता में अब एटीएफ की कीमत 855.25 डॉलर या 99,587.14 रुपये, मुंबई में 816.62 डॉलर या 90,451.87 रुपये और चेन्नई में 812.32 डॉलर या 1,00,280.49 रुपये हो गया है।

घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं

आपको बता दें कि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये बनी हुई है। बताते चलें कि पिछले साल यानी 2025 में पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की थी।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article