बिजनेस

ट्रंप टैरिफ के बीच आई बुरी खबर, भारत के खजाने में 82000 करोड़ का घाटा

Forex Reserve: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के मुताबिक, इस गिरावट में सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा संपत्तियों (Foreign Currency Assets) का है, जो 7.31 अरब डॉलर घटकर 581.60 अरब डॉलर रह गईं। इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं की कीमतों में बदलाव का असर भी शामिल है।

Image

Forex Reserve (Pic Credit: iStock)

Photo : iStock

Forex Reserve: देश के खजाने से जुड़ी एक बुरी खबर आई है। 1 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिज़र्व) 9.32 अरब डॉलर (करीब ₹82,000 करोड़) घटकर 688.87 अरब डॉलर रह गया। यह मौजूदा साल की सबसे बड़ी गिरावट है और नवंबर 2024 के बाद का सबसे बड़ा झटका है। तब रिज़र्व में एक हफ्ते में 17 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी आई थी।

न्यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के मुताबिक, इस गिरावट में सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा संपत्तियों (Foreign Currency Assets) का है, जो 7.31 अरब डॉलर घटकर 581.60 अरब डॉलर रह गईं। इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं की कीमतों में बदलाव का असर भी शामिल है।

सोने का भंडार भी 1.70 अरब डॉलर घटकर 83.99 अरब डॉलर रह गया। इसके अलावा, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 23.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.57 अरब डॉलर और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत का भंडार 5.9 करोड़ डॉलर घटकर 4.69 अरब डॉलर रह गया।

पाकिस्तान में भी गिरावट

पड़ोसी देश पाकिस्तान के फॉरेक्स रिज़र्व में भी गिरावट दर्ज हुई है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, 1 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में 7.2 करोड़ डॉलर की कमी आई, जिससे कुल विदेशी मुद्रा भंडार घटकर करीब 19.5 अरब डॉलर रह गया।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article