बिजनेस

इस रूट पर स्पेशल ट्रेनें चला रही है रेलवे, जानें टिकट बुकिंग की डिटेल और पूरा शेड्यूल

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 5, 2022, 11:52 AM IST

Indian Railways Special Train: भारतीय रेलवे ने मुंबई और मेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। यात्री IRCTC की वेबसाइट पर इसके लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

Image

इंडियन रेलवे की स्पेशल ट्रेन, जानें टिकट बुकिंग की डिटेल और पूरा शेड्यूल

Photo : iStock

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railways) यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखती है। कई बार ऐसा होता है जब ट्रेनें कैंसिल की जाती हैं, लिकेन यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाती हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कोंकण रेलवे (Konkan Railway) सर्दियों के मौसम में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल रेलवे के साथ मुंबई और मेंगलुरु के बीच विशेष ट्रेनें (Railway Special Train) चलाएगा।

क्यों चलाई जा रही है स्पेशल ट्रेन?

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2022 के दौरान सर्दियों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को दूर करने के लिए सेंट्रल रेलवे के साथ को-ऑर्डिनेशन से विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

ये होगा स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

  • ट्रेन नंबर 01453 लोकमान्य तिलक (T) - मेंगलुरु जंक्शन स्पेशल (साप्ताहिक), हर शुक्रवार को लोकमान्य तिलक से रात 10.15 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगले दिन शाम 5.05 बजे मेंगलुरु पहुंचेगी। ये 9 दिसंबर से 6 जनवरी तक चलने वाली साप्ताहिक विशेष ट्रेन है।
  • ट्रेन संख्या 01454 मेंगलुरु जंक्शन से लोकमान्य तिलक स्पेशल (साप्ताहिक)- यह 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक हर शनिवार को मेंगलुरु जंक्शन से शाम 6.45 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन दोपहर 2.25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 01455 / 01456 लोकमान्य तिलक (T) मडगांव जंक्शन- लोकमान्य तिलक (T) स्पेशल साप्ताहिक- ट्रेन संख्या 01455 लोकमान्य तिलक (टी) - मडगांव जंक्शन विशेष (साप्ताहिक) लोकमान्य तिलक (टी) से 1 जनवरी 2023 रविवार को रात 10:15 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 10:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 01456 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (टी) स्पेशल (साप्ताहिक) 2 जनवरी 2023 को मडगांव जंक्शन से सुबह 11:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन उसी दिन रात 11:45 बजे लोकमान्य तिलक (टी) पहुंचेगी।

ऑनलाइन बुक करा सकते हैं टिकट

इस संदर्भ में रेलवे के एक बयान में कहा गया कि विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे, जिनमें एक 2-टियर एसी कोच, तीन 3-टियर एसी और आठ स्लीपर कोच शामिल हैं। ट्रेनें ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल में रुकेंगी। यात्री 4 दिसंबर 2022 से आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article