बिजनेस

इंडियन ऑयल का मार्च तिमाही में प्रॉफिट घटकर आधा हुआ, लेकिन मिलेगा 7 रुपये का डिविडेंड

Indian Oil Result, Dividend: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बोर्ड ने मंगलवार को बैठक में अपने Q4 नतीजों की घोषणा करते हुए 7 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। तिम लाभांश का भुगतान एजीएम में घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। अंतिम लाभांश के भुगतान की रिकॉर्ड तिथि तय की जाएगी और उचित समय पर सूचित किया जाएगा।

Image

इंडियन ऑयल के मार्च तिमाही में प्रॉफिट घटा

Indian Oil Result, Dividend: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ आधे से भी कम होकर 4,837.69 करोड़ रुपये रह गया। आईओसी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बीती तिमाही में तेल कीमतों में कटौती होने और पेट्रोकेमिकल खंड में घाटा होने से उसके लाभ में कमी आई है। एक साल पहले की समान तिमाही में इंडियन ऑयल ने 10,058.69 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी एवं अंतिम तिमाही में कंपनी का राजस्व घटकर 2.21 लाख करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान अवधि में उसने 2.28 लाख करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था।

यह भी पढ़ें

7 रुपये का मिलेगा डिविडेंड

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बोर्ड ने मंगलवार को बैठक में अपने Q4 नतीजों की घोषणा करते हुए 7 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। आईओसी के निदेशक मंडल ने वर्ष 2023-24 के लिए ₹ 10 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹ 7.00 के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। अंतिम लाभांश का भुगतान एजीएम में घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। अंतिम लाभांश के भुगतान की रिकॉर्ड तिथि तय की जाएगी और उचित समय पर सूचित किया जाएगा।

Indian Oils Share Price: शेयर लुढ़के

मंगलवार को NSE पर IOC के शेयर 4.41% गिरावट के साथ दिन के निचले स्तर 168.95 रुपये पर बंद हुए हैं। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 2.39 लाख करोड़ रुपये रहा है। IOC के शेयर में 1 साल में 105.66 फीसदी का रिटर्न दिया है। साथ कंपनी का 52-हफ्ते का उच्च लेवल 196.80 और 52-हफ्ते का लो लेवल 81.40 रुपये हैं।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article