बिजनेस

KPI Green Energy Share Price: 6 महीने में 230 फीसदी का रिटर्न, अब मिला 74.3 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट का ठेका

KPI Green Energy Share Price: कंपनी के लिए कुल 74.30 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नए ठेके मिले हैं। इस पर कंपनी ने कहा कि ‘‘ हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि केपीआई ग्रीन को सौर ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 74.30 मेगावाट के नए ठेके मिले हैं। केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर ने लंबी अवधि के निवेशकों को मालामाल बनाया है। कंपनी के शेयरो ने 1 साल की अवधि की दौरान 444.58% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर एक साल पहले 2 मई 2023 को 332 रुपये पर था आज यह शेयर 1,808.40 रुपये पर पहुंच चुका है।

Image

केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर

KPI Green Energy Share Price: केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर ने निवेशकों को मालामाल किया है। इसके शेयर ने निवेशकों को सिर्फ 6 महीने की अवधि में 230 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस बीच कंपनी के लिए कुल 74.30 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नए ठेके मिले हैं। इस पर कंपनी ने कहा कि ‘‘ हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि केपीआई ग्रीन को सौर ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 74.30 मेगावाट के नए ठेके मिले हैं।’’ केपीआई ग्रीन एनर्जी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियां सन ड्रॉप्स एनर्जिया प्राइवेट लिमिटेड और केपार्क सनबीट प्राइवेट लिमिटेड ठेकों की शर्तों के अनुसार परियोजनाओं को पूरा करेंगी।

KPI Green Energy Share Price Today: केपीआई ग्रीन एनर्जी शेयर आज

केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर के मंगलवार के दिन की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें गिरावट देखने को मिली है। आज कंपनी के शेयर में 5 फीसदी का लोअल सर्किट देखने को मिला है। यह 95.15 रुपये या 5.00% की गिरावट के साथ 1,808.40 रुपये पर बना हुआ है। कंपनी के शेयर पिछले 5 दिनों से गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। पिछले दिनों शेयरों में करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

KPI Green Energy Share Price History: एक साल में 444 फीसदी का रिटर्न

केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर ने लंबी अवधि के निवेशकों को मालामाल बनाया है। कंपनी के शेयरो ने 1 साल की अवधि की दौरान 444.58% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर एक साल पहले 2 मई 2023 को 332 रुपये पर था आज यह शेयर 1,808.40 रुपये पर पहुंच चुका है। इसने 5 साल में 925.29% का रिटर्न दिया है। केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर 52 हफ्ते का उच्च स्तर 2,109.15 रुपये और 52-हफ्ते का लो लेवल 312.67 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 10090 हजार करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article