Indian Economy In 2024: काफी समय से भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यस्था की चर्चा है। इस दिशा में सरकार भी प्रयास कर रही है। इस बीच पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद (
ये भी पढ़ें -
7 फीसदी रहेगी ग्रोथ रेट
पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय के इकोनॉमिक टाइम्स पर मौजूद एक लेख के अनुसार यह निश्चित है कि भारत 7% वास्तविक विकास (Real Growth) की ओर अग्रसर है।
देबरॉय के अनुसार 7% (कुछ दशमलव अंक कम या ज्यादा) 2024 में नॉमिनल जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी।
देश बन जाएगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
देबरॉय के अनुसार 2024-29 सरकार के कार्यकाल के लगभग मध्य में, देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा और भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
2024 में जर्मनी और जापान आगे रहेंगे
उनका अनुमान है कि 2024 में, जर्मनी और जापान अभी भी आगे रहेंगे। मगर 4 ट्रिलियन डॉलर की सीमा 2047 में "विकसित" भारत की धारणा को मजबूत करेगी। 2047 के लिए कई अनुमान हैं, चाहे किसी का मतलब नॉमिनल डॉलर हो या करंट डॉलर। फिलहाल, 2024 में देश का 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना निश्चित है।
