Income Tax Return filing : पहली बार रिकॉर्ड आठ करोड़ से अधिक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए गए। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को कहा कि पहली बार आकलन वर्ष (AY) 2023-24 में अब तक आठ करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए गए हैं। खासकर विशेष रूप से, निर्धारण वर्ष 2022-23 के लिए कुल फाइलिंग 7,51,60,81 दर्ज की गई थी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 8 करोड़ का आंकड़ा पार करने में मदद करने के लिए सभी टैक्सपेयर्स और टैक्स प्रोपेशनल्स के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं। आयकर विभाग के लिए अनूठा मील का पत्थर है।
अक्टूबर में ही टूटा गया था रिकॉड
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 31 अक्टूबर को बताया था कि रिकॉर्ड संख्या में 7.85 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए थे। 31 अक्टूबर 2023 तक आकलन वर्ष 2023-24 के लिए दाखिल किए गए आईटीआर की कुल संख्या 7.65 करोड़ से अधिक है, जो तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि 7 नवंबर, 2022 तक दाखिल किए गए आकलन वर्ष 2022-23 के लिए 6.85 करोड़ आईटीआर की पिछले वर्ष में आईटीआर दाखिल करने की नियत तारीख तक है।
31 दिसंबर तक दाखिल कर सकते हैं बिलेडेट ITR
2022-23 में अर्जित आय के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 थी। जो टैक्सपेयर नियत तारीख के बाद रिटर्न दाखिल करना चाहते हैं, वे जुर्माना अदा करके 31 दिसंबर तक ऐसा कर सकते हैं। कुल डायरेक्ट टैक्स 2022-23 के दौरान टैक्स संग्रह 16.63 लाख करोड़ रुपए है, जिसमें से इनकम टैक्स संग्रह 8.08 लाख करोड़ रुपए है।
