बिजनेस

PPF Calculator: अगर आज से हर महीने पीपीएफ में लगाएं 5000 तो 15 साल में कितने रुपए मिलेंगे वापस?

PPF Calculator: अगर आप भी अपने भविष्य के लिए निवेश विकल्प तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है, मान लीजिए आप पीपीएफ अकाउंट में हर महीने 3000 रुपये डालते हैं। 15 सालों में आपका कुल निवेश 5,40,000 रुपये होगा। 7.1% ब्याज दर पर मैच्योरिटी के समय आपको लगभग 9,76,370 रुपये मिलेंगे। यानी आपका ब्याज ही करीब 4,36,370 रुपये बन जाएगा।

Image

PPF Calculator

PPF Calculator: आजकल हर कोई अपनी सेविंग्स को सुरक्षित और बेहतर जगह पर निवेश करना चाहता है, ताकि उन्हें भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सके। लंबी अवधि के लिए सबसे सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाला निवेश विकल्प पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) माना जाता है। खासतौर पर अगर आपका लक्ष्य बच्चे की पढ़ाई, शादी या फिर रिटायरमेंट के लिए पैसा जोड़ना है, तो पीपीएफ एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

पीपीएफ में सरकार हर साल ब्याज दर तय करती है। फिलहाल इसमें 7.1 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसका लॉक-इन पीरियड 15 साल का होता है और इसमें मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है।

अब सवाल यह है कि अगर आप हर महीने कुछ रकम पीपीएफ में डालते हैं, तो 15 साल में आपको मैच्योरिटी पर कितनी बड़ी रकम मिलेगी? आइए एक उदाहरण से समझते हैं।

अगर हर महीने ₹3000 जमा करें

मान लीजिए आप पीपीएफ अकाउंट में हर महीने 3000 रुपये डालते हैं। 15 सालों में आपका कुल निवेश 5,40,000 रुपये होगा। 7.1% ब्याज दर पर मैच्योरिटी के समय आपको लगभग 9,76,370 रुपये मिलेंगे। यानी आपका ब्याज ही करीब 4,36,370 रुपये बन जाएगा।

अगर हर महीने ₹5000 जमा करें

इसी तरह अगर आप हर महीने 5000 रुपये जमा करते हैं तो 15 साल में आपका कुल निवेश 9,00,000 रुपये होगा। लेकिन मैच्योरिटी पर आपको लगभग 16,27,284 रुपये मिलेंगे। इसमें से आपका ब्याज 7,27,284 रुपये होगा।

क्यों है यह फायदेमंद?

पीपीएफ का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है क्योंकि यह सरकार द्वारा गारंटीड स्कीम है। साथ ही, इसमें मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी की पूरी रकम टैक्स-फ्री होती है। यानी न सिर्फ आपको अच्छा रिटर्न मिलता है बल्कि टैक्स बचत भी होती है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article